मिले हुए हैं रघुवर और हेमंत : सूरज

Published at :03 Jun 2015 8:07 AM (IST)
विज्ञापन
मिले हुए हैं रघुवर और हेमंत : सूरज

दुमका : झारखंड विकास दल के सुप्रीमो सह पूर्व सांसद सूरज मंडल ने कहा है कि मुख्यमंत्री रघुवर दास एवं पूर्व मुख्यमंत्री सह झामुमो नेता हेमंत सोरेन मिले हुए हैं. यही वजह है कि वर्तमान सरकार पूर्ववर्ती हेमंत सरकार की पोल नहीं खोल रही है. उन्होंने दुमका परिसदन में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि […]

विज्ञापन
दुमका : झारखंड विकास दल के सुप्रीमो सह पूर्व सांसद सूरज मंडल ने कहा है कि मुख्यमंत्री रघुवर दास एवं पूर्व मुख्यमंत्री सह झामुमो नेता हेमंत सोरेन मिले हुए हैं. यही वजह है कि वर्तमान सरकार पूर्ववर्ती हेमंत सरकार की पोल नहीं खोल रही है.
उन्होंने दुमका परिसदन में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि हेमंत सोरेन के मुख्यमंत्रित्व काल में 6000 करोड़ रुपये के पुल-रोड का निर्माण बिना इंपावर कमिटि की अनुशंसा के ही की गयी थी. इस मामले में वर्तमान सरकार भी खामोश है. श्री मंडल ने कहा कि इस गंभीर मामले में सीबीआई जांच होनी चाहिए.
श्री मंडल ने झामुमो पर प्रहार करते हुए कहा कि यह पार्टी अब राजनीतिक दल नहीं रह गयी. इसे बंगलादेशी और बिहारी चला रहे हैं. कहा कि झामुमो उद्देश्यों-सिद्धांतों से भटक गयी है. वार्ता के दौरान झाविद के नेता गया प्रसाद साह, रामनाथ प्रमाणिक, प्रभुदयाल मंडल, गोबिंद मंडल, सुनील कुमार एवं गोपाल पंजियारा आदिमौजूद थे.
1951 की जनगणना या खतियान बने आधार : झाविद नेता ने स्थानीयता नीति पर पार्टी के स्टैंड को स्पष्ट करते हुए कहा कि राज्य में स्थानीयता का आधार 1951 की जनगणना या खतियान को आधार बनाया जाना चाहिए. उन्होंने इस मसले पर सरकार के उदासीनता पर क्षोभ भी जताया.
लैंड बिल से बचना चाहिए था मोदी को : श्री मंडल ने कहा कि लैंड बिल से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बचना चाहिए था. यह भाजपा के कुछ बड़े नेताओं की चाल है, जो परदे के पीछे से अपनी दावं खेल रहे हैं. इस बिल से किसान विरोधी और पूंजीपति समर्थक सरकार का चेहरा सामने आया है.
देश को चाहिए तीसरा विकल्प : श्री मंडल ने कहा कि तीसरा विकल्प देश और राज्य में होना चाहिए. देश और राज्य दोनों में सशक्त विकल्प की जरुरत है. उन्होंने सभी समाजवादी दलों के जुटान को समय की मांग बताया और कहा कि इस जुटान से बिहार के परिणाम में भी असर दिखेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola