स्टेफन वसूलता था लेवी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :03 Jun 2015 8:06 AM (IST)
विज्ञापन

भाकपा माओवादी बना युवाओं का गिरोह का खुलासा गोपीकांदर : भाकपा माओवादियों के नाम पर ठेकेदारों से लेवी व रंगदारी मांगने के मामले में पकड़े गये स्टेफन मरांडी ने खुलासा किया है कि उसने 12 युवकों का एक गिरोह बना रखा है, जो संवेदकों को डरा-धमकाकर रंगदारी व लेवी मांगा करता था. ओरमो से रांगाटोला […]
विज्ञापन
भाकपा माओवादी बना युवाओं का गिरोह का खुलासा
गोपीकांदर : भाकपा माओवादियों के नाम पर ठेकेदारों से लेवी व रंगदारी मांगने के मामले में पकड़े गये स्टेफन मरांडी ने खुलासा किया है कि उसने 12 युवकों का एक गिरोह बना रखा है, जो संवेदकों को डरा-धमकाकर रंगदारी व लेवी मांगा करता था. ओरमो से रांगाटोला तक पुल का काम कर रहे संवेदक कंपनी के मुंशी से भी उसने दो लाख रुपये की लेवी की मांग की थी.
कुछ दिन पहले भी साइट के मुंशी मुंशी हेंब्रम को व लखन हेंब्रम को ओरमो जंगल के निकट रोककर स्टेफन ने अपने साथियों की मदद से उसका मोबाइल और चेन छीन लिया था और जंगल की ओर भाग गये थे.
दूसरी बार 31 मई की देर रात मधुवन के लुखीराम के घर पर धावा बोलकर उसे उठाकर ले जाने लगे थे, तब आसपास के लोग जग गये थे और हल्ला करने लगे. शोर सुनकर लोगों ने दौड़कर स्टेफन मरांडी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. उसके अन्य 5-6 साथी भागने में सफल रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










