माओवादी के नाम पर लेवी मांगने वाला धराया

Published at :02 Jun 2015 8:47 AM (IST)
विज्ञापन
माओवादी के नाम पर लेवी मांगने वाला धराया

दुमका : दुमका जिला पुलिस ने माओवादियों के नाम पर कुछ ठेकेदारों को धमकी देने और लेवी वसूलने वाले एक शख्स को धर दबोचा है. गिरफ्तार किये गये व्यक्ति का नाम स्टीफन मरांडी बताया जा रहा है, जो मूल रुप से पाकुड़ जिले के अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र के बरमसिया गांव का रहने वाला है. उसकी […]

विज्ञापन
दुमका : दुमका जिला पुलिस ने माओवादियों के नाम पर कुछ ठेकेदारों को धमकी देने और लेवी वसूलने वाले एक शख्स को धर दबोचा है. गिरफ्तार किये गये व्यक्ति का नाम स्टीफन मरांडी बताया जा रहा है, जो मूल रुप से पाकुड़ जिले के अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र के बरमसिया गांव का रहने वाला है.
उसकी गिरफ्तारी सिलंगी-मधुबन इलाके से की गयी है, जो दुमका जिले के गोपीकांदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत पड़ता है. जिले के एसपी अनूप टी मैथ्यू ने माओवादियों के नाम पर लेवी मांगने के मामले में एक शख्स की गिरफ्तारी की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि मामले में उससे पूछताछ की जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola