छेंका कर शादी से मुकरने व यौन शोषण का मामला दर्ज
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :02 Jun 2015 8:46 AM (IST)
विज्ञापन

बासुकिनाथ : जरमुंडी थानांतर्गत चोरखेदा गांव की 20 वर्षीय लड़की ने देवघर जिला के पालोजोरी गुलालडीह गांव के पंचानंद कुमार पर शादी का प्रलोभन देकर यौन शोषण करने एवं धोखाधड़ी का मामला लड़का के भाई जयप्रकाश मंडल एवं विजय मंडल पर दर्ज कराया है. लड़की ने पुलिस को बताया कि वह फुआ के घर में […]
विज्ञापन
बासुकिनाथ : जरमुंडी थानांतर्गत चोरखेदा गांव की 20 वर्षीय लड़की ने देवघर जिला के पालोजोरी गुलालडीह गांव के पंचानंद कुमार पर शादी का प्रलोभन देकर यौन शोषण करने एवं धोखाधड़ी का मामला लड़का के भाई जयप्रकाश मंडल एवं विजय मंडल पर दर्ज कराया है.
लड़की ने पुलिस को बताया कि वह फुआ के घर में रहती थी. इसी बीच आरोपी युवक से उसे प्रेम हो गया. युवक ने शादी का झांसा देकर उसका कई बार यौन शोषण किया. फिर दोनों के परिजन एक दूसरे से मिलकर शादी कराने के बात पर राजी हुए. पांच मई को दोनों के परिजन एक दूसरे से मिलकर छेंका की रस्म भी की. लड़के पक्ष ने दो लाख रु पये की मांग की.
एक लाख 20 हजार लड़की के पिता ने लड़के के बड़े भाई जयप्रकाश मंडल को दिया. शेष रु पये बाद में देने के बात पर विजय मंडल ने उससे एक बांड पेपर पर हस्ताक्षर कराया. बाद में लड़के व उसके परिजनों ने शादी से इनकार कर दिया. भादवि की धारा 406, 420 एवं 376 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










