60 फीट ऊंचे पेड़ पर 72 घंटे तक लटकता रहा तोता

Published at :02 Jun 2015 8:44 AM (IST)
विज्ञापन
60 फीट ऊंचे पेड़ पर 72 घंटे तक लटकता रहा तोता

दर्जनों तोते की मर्माहत कर देने वाली चीख-पुकार! आखिरकार तीन दिनों के बाद लोगों के कानों में पड़ी. साहिबगंज समाहरणालय के पीछे 60 फीट ऊंचे सूखे सेमर के पेड़ से लगातार आ रही दर्द भरी आवाज से लोगों का दिल पसीजा. तीन दिनों से एक तोता भूखे-प्यासे मदद को पुकार रहा था. तोते का दोनों […]

विज्ञापन
दर्जनों तोते की मर्माहत कर देने वाली चीख-पुकार! आखिरकार तीन दिनों के बाद लोगों के कानों में पड़ी. साहिबगंज समाहरणालय के पीछे 60 फीट ऊंचे सूखे सेमर के पेड़ से लगातार आ रही दर्द भरी आवाज से लोगों का दिल पसीजा. तीन दिनों से एक तोता भूखे-प्यासे मदद को पुकार रहा था. तोते का दोनों पैर धागे और पेड़ की डाली में उलझ गया था.
जिस कारण वह पेड़ पर लगभग 72 घंटे तक उलटा लटका रहा. उसे बचाने की कोशिश में कई तोते उसके मुंह में दाना डाल रहे थे. सोमवार सुबह 10 बजे समाहरणालय के कर्मचारियों ने तोते को देख उसे बचाने की ठानी. दमकल कर्मियों को बुलाया गया. सीढ़ी लगायी, लेकिन वह भी छोटी पड़ गयी.
अंत में सीढ़ी पर चढ़े एक व्यक्ति ने बांस के हुक के सहारे से पेड़ के डाली को तोड़ा और डाल सहित तोता नीचे आ गिरा. लोगों ने उसके पैर में बंधे धागे से तो उसे मुक्ति दे दी. लेकिन घायल हो चुका तोता उड़ने में असमर्थ था. ऐसे में एक युवक तोते को अपने घर ले गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola