पोड़ैयाहाट बाजार में पेयजल संकट गहराया
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :01 Jun 2015 8:45 AM (IST)
विज्ञापन

पोड़ैयाहाट : पोड़ैयाहाट मुख्य बाजार सहित ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल संकट गहरा गया है. तेज धूप के कारण जल स्तर नीचे चला गया है. प्रखंड क्षेत्र के तालाब, जोरिया, नलकूप आदि जल स्त्रोत सूख गये हैं. ग्रामीणों को पेयजल के लिए प्रतिदिन समस्या हो रही है. ग्रामीणों ने बताया कि गुड़मेश्वर नाथ धाम के समीप […]
विज्ञापन
पोड़ैयाहाट : पोड़ैयाहाट मुख्य बाजार सहित ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल संकट गहरा गया है. तेज धूप के कारण जल स्तर नीचे चला गया है. प्रखंड क्षेत्र के तालाब, जोरिया, नलकूप आदि जल स्त्रोत सूख गये हैं.
ग्रामीणों को पेयजल के लिए प्रतिदिन समस्या हो रही है. ग्रामीणों ने बताया कि गुड़मेश्वर नाथ धाम के समीप का चापानल भी खराब पड़ा हुआ है. जिसकी सुधि नहीं ली जा रही है. पानी के इंतजाम के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को इधर-उधर भटकना पड़ रहा है. ग्रामीण भीम केवट, रामचंद्र केवट, अशोक के वट ने बताया कि गांव-गांव में पेयजल संकट विकराल रूप लेता जा रहा है. ग्रामीणों ने उपायुक्त से पेयजल संकट से निजात दिलाने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










