चाकू से मार किया घायल

Published at :31 May 2015 8:20 AM (IST)
विज्ञापन
चाकू से मार किया घायल

काठीकुंड : प्रखंड के शिवतल्ला निवासी लायस मरांडी ने गांव के ही केला मुमरू पर उसके भाई व बहन को चाकू से मार कर जख्मी करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी है. शुक्रवार शाम उसका भाई रामलाल घर के बाहर बैठा हुआ था. इसी दौरान केला मुमरू आया और भाई को गाली गलौज […]

विज्ञापन
काठीकुंड : प्रखंड के शिवतल्ला निवासी लायस मरांडी ने गांव के ही केला मुमरू पर उसके भाई व बहन को चाकू से मार कर जख्मी करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी है. शुक्रवार शाम उसका भाई रामलाल घर के बाहर बैठा हुआ था.
इसी दौरान केला मुमरू आया और भाई को गाली गलौज देने लगा. बात बढ़ने पर केला घर जाकर पुन: चाकू लेकर आया और उससे गर्दन पर वार कर दिया. इसे देख कर आस-पास वाले बीच-बचाव करने पहुंचे. बचाव करने के क्रम में रामलाल व लायस की बहन एलबीना मरांडी को भी चाकू से सिर पर चोट आयी. घटना को लेकर भादवि की धारा 341, 323, 324, 307, 504 व 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola