पीजी छात्रों ने किया सड़क जाम

Published at :31 May 2015 8:18 AM (IST)
विज्ञापन
पीजी छात्रों ने किया सड़क जाम

दुमका : एसकेएमयू के पीजी-प्रीवियस 2014 के छात्र शनिवार को होम सेंटर की मांग को लेकर सड़क पर उतर आये और उग्र प्रदर्शन करते हुए दुमका-पाकुड़ मुख्य मार्ग को करीब तीन घंटा जाम कर दिया. छात्रों ने बताया की एसपी कॉलेज का परीक्षा केंद्र को बदल कर एसपी महिला कॉलेज कर दिया है. जबकि प्रत्येक […]

विज्ञापन
दुमका : एसकेएमयू के पीजी-प्रीवियस 2014 के छात्र शनिवार को होम सेंटर की मांग को लेकर सड़क पर उतर आये और उग्र प्रदर्शन करते हुए दुमका-पाकुड़ मुख्य मार्ग को करीब तीन घंटा जाम कर दिया. छात्रों ने बताया की एसपी कॉलेज का परीक्षा केंद्र को बदल कर एसपी महिला कॉलेज कर दिया है. जबकि प्रत्येक वर्ष एसपी कॉलेज का परीक्षा केंद्र होम सेंटर ही रहता था.
छात्रों ने कहा कि एसपी महिला कॉलेज को केंद्र बनाये जाने से उन्हें आने-जाने में काफी कठिनाई होगी. अपनी मांगों को लेकर शुक्रवार को परीक्षा नियंत्रक डॉ संजय कुमार सिन्हा से मुलाकात की थी. जिसपर उन्होंने आश्वासन दिया गया था कि छात्रों के आवेदन पर सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जायेगा. लेकिन उन्होंने इस मामले में कुछ भी नहीं किया. जबकि छात्रों द्वारा यह चेतावनी दी गई थी की उनके समस्याओं पर विचार नहीं करने पर विवि में तालाबंदी कर दी जायेगी.
विवि प्रशासन द्वारा जब हमारे पक्ष में किसी भी तरह का निर्णय नहीं लिया, तो हमने विवश होकर सड़क जाम कर दिया. इस बाबत परीक्षा नियत्रंक ने कहा कि होम सेंटर बनाये जाने को लेकर अभी किसी तरह का निर्णय नही लिया गया है. जाम से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई थी. बाद में पुलिस के द्वारा छात्रों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola