जामा के पास रेलवे ट्रैक उड़ाने की कोशिश

Published at :30 May 2015 7:29 AM (IST)
विज्ञापन
जामा के पास रेलवे ट्रैक उड़ाने की कोशिश

बची इंटरसिटी एक्सप्रेस एक बम फटा, पांच बम बरामद बासुकिनाथ (दुमका) : बासुकिनाथ रेलवे स्टेशन व जामा हाल्ट के बीच सुगनीबाद गांव के समीप 57/3-4 किलोमीटर पर असामाजिक तत्वों द्वारा रेलवे ट्रैक को उड़ाने का प्रयास विफल रहा. ट्रैक पर रखे गये छह बम में से एक ही फटा. घटना शुक्रवार की सुबह पांच बजे […]

विज्ञापन
बची इंटरसिटी एक्सप्रेस एक बम फटा, पांच बम बरामद
बासुकिनाथ (दुमका) : बासुकिनाथ रेलवे स्टेशन व जामा हाल्ट के बीच सुगनीबाद गांव के समीप 57/3-4 किलोमीटर पर असामाजिक तत्वों द्वारा रेलवे ट्रैक को उड़ाने का प्रयास विफल रहा. ट्रैक पर रखे गये छह बम में से एक ही फटा.
घटना शुक्रवार की सुबह पांच बजे की है. बम धमाके की आवाज पर आसपास के कुछ युवकों ने जामा पुलिस को इसकी सूचना दी. इसके बाद जामा थाना प्रभारी फरीद आलम ने रेलवे अधिकारियों को इसकी सूचना दी. थाना प्रभारी ने ट्रैक के बगल से प्लास्टिक में रखे पांच जिंदा बम को बरामद किया.
पुलिस के अनुसार, बरामद बम कम क्षमतावाला था. पुलिस ने बम को थाने में लाकर उसे पानी से भरे बाल्टी में रख कर डिफ्यूज किया. बताया जाता है कि इसी ट्रैक से होकर सुबह करीब 7.30 बजे इंटरसिटी एक्सप्रेस व लोकल ट्रेन को गुजरनी थी. उससे पहले ही बम को हटा कर डिफ्यूज कर दिया गया. इस घटना में किसी तरह की कोई जानमाल की क्षति नहीं हुई.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola