जनसुविधा उपलब्ध कराना ही ई पंचायत का लक्ष्य: पीयूष कश्यप

Published at :22 May 2015 10:08 PM (IST)
विज्ञापन
जनसुविधा उपलब्ध कराना ही ई पंचायत का लक्ष्य: पीयूष कश्यप

प्रतिनिधि,काठीकुंडई पंचायत पखवारा के तहत एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन प्रखंड मुख्यालय स्थित विकास भवन में शुक्रवार को किया गया. इसमें सभी प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण उप जिला परियोजना प्रबंधक पीयूष कश्यप ने दिया. इसमें सभी पंचायतों को कम्पयूटरीकृत्त कर इंटरनेट से जोड़ कर आम जन को सुविधा मुहैया कराने पर बल दिया गया. पंचायती राज […]

विज्ञापन

प्रतिनिधि,काठीकुंडई पंचायत पखवारा के तहत एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन प्रखंड मुख्यालय स्थित विकास भवन में शुक्रवार को किया गया. इसमें सभी प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण उप जिला परियोजना प्रबंधक पीयूष कश्यप ने दिया. इसमें सभी पंचायतों को कम्पयूटरीकृत्त कर इंटरनेट से जोड़ कर आम जन को सुविधा मुहैया कराने पर बल दिया गया. पंचायती राज इंटरप्राइजेज सूईट के सभी अनुप्रयोगों की जानकारी उपस्थित जेई, पंचायत सचिव, जनसेवक व रोजगार सेवक को दी गयी. प्रखंड एवं पंचायत स्तर की सारी जानकारी ऑनलाइन करने व जन नागरिकों व सरकारी निकायों के बीच पारदर्शिता लाकर शीघ्र व सुगम तरीके से जनसुविधा उपलब्ध कराना ही ई पंचायत का लक्ष्य है. मौके पर बीडीओ सी के दास मौजूद थे.————————-फोटो 22 डीमके काठीकुंड 1प्रशिक्षण देते परियोजना प्रबंधक पीयूष कश्यप.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola