एमडीएम गड़बड़ी मामले में चार शिक्षकों के कटेंगे वेतन

रामगढ़ . प्रखंड के उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय, उत्क्रमित मध्य विद्यालय लुटिया, उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय बगबिंधा एवं उत्क्रमित मध्य विद्यालय ईंटबंधा के स्कूल सचिव के वेतन की राशि मे कटौती की जायेगी. उक्त बातें रामगढ़ के बीइइओ रंजीत चौधरी ने कही. प्राप्त जानकारी के अनुसार शिक्षा विभाग द्वारा इन स्कूलों में मध्याह्न भोजन के साथ अतिरिक्त […]
रामगढ़ . प्रखंड के उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय, उत्क्रमित मध्य विद्यालय लुटिया, उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय बगबिंधा एवं उत्क्रमित मध्य विद्यालय ईंटबंधा के स्कूल सचिव के वेतन की राशि मे कटौती की जायेगी. उक्त बातें रामगढ़ के बीइइओ रंजीत चौधरी ने कही. प्राप्त जानकारी के अनुसार शिक्षा विभाग द्वारा इन स्कूलों में मध्याह्न भोजन के साथ अतिरिक्त पोषक आहार अंडा व फल देने के लिए हर छात्र के ऊपर 4-4 रुपये इन स्कूलों में उपलब्ध कराया गया था. बीइइओ को शिकायत मिली कि इन स्कूलों में हर छात्र को एक-एक अंडा देने के बजाय आधा अंडा दिया जा रहा है और शिक्षकों द्वारा राशि की हेराफेरी की जा रही है. इस मामले को बीइइओ श्री चौधरी ने गंभीरता से लेते हुए इन शिक्षकों को दो दिनों के अंदर अतिरिक्त आहार का रिपोर्ट जमा करने का निर्देश दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










