बरसात के पूर्व हो कूप का निर्माण, नहीं होगी कार्रवाई: बीडीओ

प्रतिनिधि, रामगढ़प्रखंड के सभी पंचायतों के पंचायत सेवक व रोजगार सेवक के साथ बीडीओ राजकिशोर प्रसाद ने शुक्रवार को विकास भवन में एक बैठक की. बैठक में बीडीओ श्री प्रसाद ने मनरेगा के तहत बनाये जा रहे सिंचाई कूप, तालाब, मिट्टी मोरम सड़क योजना, मुख्यमंत्री पीसीसी सड़क योजना की समीक्षा की. समीक्षा करते हुए उन्होंने […]
प्रतिनिधि, रामगढ़प्रखंड के सभी पंचायतों के पंचायत सेवक व रोजगार सेवक के साथ बीडीओ राजकिशोर प्रसाद ने शुक्रवार को विकास भवन में एक बैठक की. बैठक में बीडीओ श्री प्रसाद ने मनरेगा के तहत बनाये जा रहे सिंचाई कूप, तालाब, मिट्टी मोरम सड़क योजना, मुख्यमंत्री पीसीसी सड़क योजना की समीक्षा की. समीक्षा करते हुए उन्होंने सभी रोजगार सेवकों को बरसात के पूर्व सभी निर्माणाधीन सिंचाई कूप, तालाब व मिट्टी मोरम सड़क निर्माण कार्य को 10 जून तक पूर्ण करने का निर्देश दिया. साथ ही 40 प्रतिशत तैयार सिंचाई कूप को अभिलेख तैयार कर योजना को बंद करने का भी निर्देश दिया. उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि इस कार्य में अगर अभिकर्ता लापरवाही बरतते हैं, तो उनपर कार्रवाई की जायेगी. मौके पर कनीय अभियंता श्यामाकांत सिंह, बीपीओ पवन सिंह आदि मौजूद थे. …………………………………फोटो 22 रामगढ़ 1 बैठक करते बीडीओ व अन्य.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










