ओके :: आदर्श लोक शिक्षा केंद्र का बीडीओ ने किया उदघाटन

Published at :21 May 2015 8:05 PM (IST)
विज्ञापन
ओके :: आदर्श लोक शिक्षा केंद्र का बीडीओ ने किया उदघाटन

रानीश्वर . पाटजोड़ के पुराना पंचायत भवन में बुधवार को बीडीओ कौशल कुमार ने प्रखंड के आदर्श लोक शिक्षा केंद्र का उदघाटन किया़ श्री कुमार ने कहा कि इस केंद्र के माध्यम से लोगों को सभी प्रकार का सहयोग मिलेगा़ प्रखंड क्षेत्र में 17 लोक शिक्षा केंद्र है़ ि जसमें से पाटजोड़ लोक शिक्षा केंद्र […]

विज्ञापन

रानीश्वर . पाटजोड़ के पुराना पंचायत भवन में बुधवार को बीडीओ कौशल कुमार ने प्रखंड के आदर्श लोक शिक्षा केंद्र का उदघाटन किया़ श्री कुमार ने कहा कि इस केंद्र के माध्यम से लोगों को सभी प्रकार का सहयोग मिलेगा़ प्रखंड क्षेत्र में 17 लोक शिक्षा केंद्र है़ ि जसमें से पाटजोड़ लोक शिक्षा केंद्र को आदर्श लोक शिक्षा केंद्र बनाया गया है़ केंद्र को कंप्यूटर व अन्य सामग्री उपलब्ध करायी गयी है़ इस अवसर पर बीइइओ विमलकांत झा, प्रेरक देवाशीश घोषाल व पल्लवी घोष आदि थे.———–महेशखाला में काली मंदिर का उदघाटनरानीश्वर . दुमका-सिउड़ी पथ के महेशाखाला के पास बुधवार को नये काली मंदिर का उदघाटन हुआ़ मंदिर परिसर में कुमारी पूजा, यज्ञ व अन्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किये गये़ मंदिर निर्माण में महेशाखाला के फणिभूषण भंडारी की अहम भूमिका रही़ पूजा के अंत में भंडारा का भी आयोजन किया गया़————–पोशाक खरीद में उठ रहे सवालरानीश्वर . स्कूली बच्चों की पोशाक खरीद में सरकारी नियम का पालन नहीं होने का मामला प्रकाश में आया है़ कई स्कूल के सचिव व अध्यक्ष ने दुमका के एक आपूर्त्तिकर्ता से पोशाक खरीदी है़ दुमका के उस आपूर्त्ति कर्ता को स्कूलों तक ले जाने के लिए कई शिक्षक व सीआरपी की भी संलिप्तता रहने की चर्चा है़ स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्यों को यह भी पता नहीं है कि पोशाक खरीदने के लिए स्कूल को कितनी राशि प्राप्त हुई है तथा कितने बच्चों के लिए राशि मिली है़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola