टॉप बाक्स// पेज-3// छेड़खानी के तीन आरोपितों को बनाया बंधक, 32 हजार जुर्माने के बाद छोड़ा

Published at :20 May 2015 4:03 PM (IST)
विज्ञापन
टॉप बाक्स// पेज-3// छेड़खानी के तीन आरोपितों को बनाया बंधक, 32 हजार जुर्माने के बाद छोड़ा

प्रतिनिधि, काठीकुंड छेड़खानी के मामले में बंधक बनाये गये आरोपियों को चार घंटे के बाद जुर्माना पर छोड़ा गया़ मंगलवार को हुई यह घटना प्रखंड के आमझरी गांव की है जब आमझरी गांव में ही पाकुड़ जिला के पाकुडि़या थाना अंतर्गत बासितकुंडी गांव से बरात आयी थी़ बराती में आये मनोज हेम्ब्रम, पंकज मुर्मू एवं […]

विज्ञापन

प्रतिनिधि, काठीकुंड छेड़खानी के मामले में बंधक बनाये गये आरोपियों को चार घंटे के बाद जुर्माना पर छोड़ा गया़ मंगलवार को हुई यह घटना प्रखंड के आमझरी गांव की है जब आमझरी गांव में ही पाकुड़ जिला के पाकुडि़या थाना अंतर्गत बासितकुंडी गांव से बरात आयी थी़ बराती में आये मनोज हेम्ब्रम, पंकज मुर्मू एवं रमेश सोरेन ने आमझरी गांव की ही एक महिला से छेड़खानी की़ महिला ने बताया कि वे चापानल से पानी भरने गई थी, उसी समय तीनों युवक पानी पीने वहां पहुंचे़ युवकों को देख महिला बगल हो गयी, पर इतनी देर में तीनों युवकाों ने उसे छेड़ना प्रारंभ कर दिया़ महिला द्वारा विरोध करने पर महिला के कपड़े फाड़ दिये़ महिला के शोर मचाने पर गांव वाले वहां पहुंचे और तीनाों को बंधक बना लिया़ आरोपितों को लगभग चार घंटे तक बंधक बनाकर पंचायत कर 32 हजार रुपये जुर्माना लेने के बाद छोड़ा. ——————–फोटो19 डीएमके काठीकुंड 1बंधक बनाये गये छेड़खानी के आरोपी युवक

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola