जरूरतमंद को प्राथमिकता

Published at :19 May 2015 7:48 AM (IST)
विज्ञापन
जरूरतमंद को प्राथमिकता

डीसी ने की नामांकन अभियान की समीक्षा दुमका : शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में डीसी राहुल कुमार सिन्हा ने कहा है कि कस्तूरबा गांधी विद्यालयों में नामांकन के लिए गरीब-गुरुवा व मानव तस्करी से बचा कर लायीं गयीं बच्चियों को प्राथमिकता दी जाय. कहा : जनप्रतिनिधियों के मार्फत भी बच्चों को भेजा जाता है, […]

विज्ञापन
डीसी ने की नामांकन अभियान की समीक्षा
दुमका : शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में डीसी राहुल कुमार सिन्हा ने कहा है कि कस्तूरबा गांधी विद्यालयों में नामांकन के लिए गरीब-गुरुवा व मानव तस्करी से बचा कर लायीं गयीं बच्चियों को प्राथमिकता दी जाय. कहा : जनप्रतिनिधियों के मार्फत भी बच्चों को भेजा जाता है, यदि ऐसे मामलों में कारण सही दर्शाया गया है तो उनका भी नामांकन लिया जाय.
उन्होंने सख्त निर्देश दिया कि मध्याह्न् भोजन के मेनू में सप्ताह में तीन दिन बच्चों को अंडा दिया जाय. साथ ही कस्तूरबा में बढ़े हुए पचास सीटों पर नामांकन प्रक्रिया जल्द शुरू किया जाय. सोमवार को आयोजित इस बैठक में डीडीसी, डीएसइ सह जिला कार्यक्रम पदाधिकारी मसूदी टुडू, लेखा पदाधिकारी व शिक्षा विभाग के अन्य पदाधिकारी मौजूद थे. बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त कर रहे थे.
ठहराव सुनिश्चित हो
जिला शिक्षा अधीक्षक सह जिला कार्यक्रम पदाधिकारी श्री टुडू ने नामांकन अभियान पर चरचा करते हुए नामांकित छात्रों का ठहराव प्रयास के माध्यम से प्रधानाध्यापक को सुनिश्चित करने, मानव संसाधन विकास विभाग के सचिव महोदया द्वारा प्रदत निर्देश के आलोक में शिक्षकष बच्चे तथा केजीबीभी में ड्रेस कोड़ लागू करने, गोद लिए गये विद्यालयों को मॉडल का स्वरूप देने आदि निर्देश दिये.
ये भी थे मौजूद
मौके पर उप विकास आयुक्त चितरंजन कुमार, सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी, अशोक कुमार सिन्हा, रविंद्र कुमार, श्याम सुंदर मोदक, लेखा पदाधिकारी राम सुदंर शर्मा, सहायक कंप्यूटर प्रोग्रामर सुबल चंद्र कपूर, जिला जेंडर समन्वयक सिहांसन कुमारी, जिला साधन सेवी मनोज कुमार अंबष्ठ सहित सभी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी हरिदत्त ठाकुर, हेलेन मरांडी, नरेश दास, ठाकुर रंजन, सुरेंद्र हेंब्रम, वंदना सिंह, विमलकांत झा आदि मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola