बेटी को मिली पिता की संपत्ति
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :29 Apr 2015 7:10 AM (IST)
विज्ञापन

मोड़े मांझी की बैठक में जमीन के मामले निबटे दुमका : प्रखंड के गुजीशिमल गांव में जमीन विवाद को लेकर सेनापति सोरेन के आवेदन पर मंगलवार को दिशोम मांझी की बैठक हुल झारखंड क्रांति दल के केंद्रीय महासचिव बाबुधन मुमरू की अध्यक्षता में हुई. बैठक में सेनापति सोरेन ने अपने चाचा मिशिल सोरेन पर जमाबंदी […]
विज्ञापन
मोड़े मांझी की बैठक में जमीन के मामले निबटे
दुमका : प्रखंड के गुजीशिमल गांव में जमीन विवाद को लेकर सेनापति सोरेन के आवेदन पर मंगलवार को दिशोम मांझी की बैठक हुल झारखंड क्रांति दल के केंद्रीय महासचिव बाबुधन मुमरू की अध्यक्षता में हुई.
बैठक में सेनापति सोरेन ने अपने चाचा मिशिल सोरेन पर जमाबंदी नंबर 13 व 25 के तकरीबन 5 बीघा जमीन पर 3 वर्षों से बेदखल करने का आरोप लगाया है.
ग्राम प्रधानों ने दोनों पक्षों की दलीले सुनने के बाद स्व सुकलाल सोरेन की पुत्री सोनापति सोरेन को उसके पिता के अचल संपत्ति पर अधिकार होने का फैसला सुनाया, जिसे दूसरा पक्ष मिशिल सोरेन ने मान लिया. पति के साथ पिता के घर रह रही थी सोनापति सोनापति सोरेन शादी के बाद भी अपने पति के साथ पिता के घर में रह रही थी.
उसके पिता की मृत्यु के बाद चाचा द्वारा अवैध रूप से उसे जायदाद से बेदखल करने की योजना बनायी जाने लगी, तो उसने चाचा के खिलाफ जमीन पर अवैध रूप से कब्जा करने का आरोप लगाया था. बैठक में गुजीशिमल के ग्राम प्रधान भीम सोरेन, राजकिशोर बास्की, छुतर किस्कू, स्टेफन बेसरा, ध्र्मेद्र टुडू, काली चरण हेंब्रम सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










