रिजल्ट// शिक्षक की कमी के बावजूद टॉपर देने में सफल रहा उवि रानीबहाल

प्रतिनिधि, रानीश्वरदुमका सदर प्रखंड के रानीबहाल उच्च विद्यालय में मात्र तीन शिक्षक हैं़ तीन शिक्षक के भरोसे इस स्कूल से इस बार जिला टॉपर तथा दो जिला टेन टॉपर बना है़ संदीप सेन 459 अंक प्राप्त कर जिला टॉपर बना है़ शुभदीप पाल 444 अंक लाकर चौथा स्थान व गौरव पाल 443 अंक लाकर जिले […]
प्रतिनिधि, रानीश्वरदुमका सदर प्रखंड के रानीबहाल उच्च विद्यालय में मात्र तीन शिक्षक हैं़ तीन शिक्षक के भरोसे इस स्कूल से इस बार जिला टॉपर तथा दो जिला टेन टॉपर बना है़ संदीप सेन 459 अंक प्राप्त कर जिला टॉपर बना है़ शुभदीप पाल 444 अंक लाकर चौथा स्थान व गौरव पाल 443 अंक लाकर जिले में पांचवा स्थान हासिल किया है. इसके अलावा शंातनु पाल 428 नंबर लाकर जिले में 19 वें स्थान पर है. रानीबहाल स्कूल में प्रभारी प्रधानाध्यापक सुमन दत्त, बांगला शिक्षिका अनिमा खां व भुगोल की शिक्षिका प्रियदर्शिनी देहरी के अलावा इतिहास की शिक्षिका रोजलीना सोरेन पदस्थापित हैं़ रोजलीना सोरेन शिकारीपाड़ा में एक साल से प्रतिनियुक्ति पर है़ श्री दत्त गणित विषय के शिक्षक है़ गणित, भुगोल व बांगला शिक्षक के भरोसे उच्च विद्यालय चल रहा है़ इस साल रानीबहाल उच्च विद्यालय से 121 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे़……………………….फोटो 28 डीएमके/रानीबहाल 3रानीबहाल उच्च विद्यालय में शिक्षक शिक्षिका के साथ जिला टॉप टेन के छात्र.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










