छ:ह पंचायतों को बनाया जायेगा स्वच्छ निर्मल पंचायत

रामगढ़ . प्रखंड के कुल 27 पंचायतों में से छ:ह पंचायतों को स्वच्छ भारत अभियान के तहत स्वच्छ निर्मल पंचायत बनाया जायेगा. यह बातें मंगलवार को कांजो पंचायत में चल रहे जलसहिया कार्यशाला में स्वच्छता विभाग के कनीय अभियंता अजय सरकार ने कही. उन्होंने कहा कि छ:ह निर्मल पंचायतों में लतबेरवा, कांजों, बौडि़या, लखनपुर, पथरीया […]
रामगढ़ . प्रखंड के कुल 27 पंचायतों में से छ:ह पंचायतों को स्वच्छ भारत अभियान के तहत स्वच्छ निर्मल पंचायत बनाया जायेगा. यह बातें मंगलवार को कांजो पंचायत में चल रहे जलसहिया कार्यशाला में स्वच्छता विभाग के कनीय अभियंता अजय सरकार ने कही. उन्होंने कहा कि छ:ह निर्मल पंचायतों में लतबेरवा, कांजों, बौडि़या, लखनपुर, पथरीया तथा महुबना शामिल है. इन पंचायतों के सभी गांवों के सभी घरों में शौचालय बनाने की बात कही. कार्यशाला में नौ पंचायतों के जलसहियाओं को कनीय अभियंता अजय सरकार ने चापानल मरम्मति के बारे में विस्तृत जानकारी दी. साथ ही चापानलों के पाटर्स के मूल्य तालिका सभी जल सहियाओं को सौंपा गया. अभियंता ने बताया कि मुखिया द्वारा चार सदस्यीय मिस्त्री टीम गठित किया जायेगा, जो खराब चापालनों के मरम्मत का कार्य करेंगे. मौके पर कांजों पंचायत की मुखिया आनंदी पुजहर के अलावा नौ पंचायतों की जलसहिया मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










