पहले पढ़ाई फिर विदाई पर कार्यशाला आयोजित

गोपीकांदर . विद्यालय चलें चलायें अभियान के तहत मंगलवार को प्रशिक्षण भवन में पहले पढ़ाई फिर विदाई पर अंचलाधिकारी सोमा उरांव की अध्यक्षता में कार्यशाला आयोजित की गयी. कार्यशाला में बेटियों को शिक्षा देने के महत्व व सरकार द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में चलाये जा रहे अभियानों की विस्तृत जानकारी दी गयी. इस अवसर पर […]
गोपीकांदर . विद्यालय चलें चलायें अभियान के तहत मंगलवार को प्रशिक्षण भवन में पहले पढ़ाई फिर विदाई पर अंचलाधिकारी सोमा उरांव की अध्यक्षता में कार्यशाला आयोजित की गयी. कार्यशाला में बेटियों को शिक्षा देने के महत्व व सरकार द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में चलाये जा रहे अभियानों की विस्तृत जानकारी दी गयी. इस अवसर पर छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक एवंं भाषण दिया. इसके माध्यम से बेटियों को शिक्षा से जोड़ने तथा उसकी रक्षा करने की अपील की. मौके पर बीइइओ नइमुद्दीन अंसारी, मुखिया मंजुरूथ मुर्मू, बीपीओ संजीत कुमार भगत, सीआरपी आदि मौजूद थे. …………………………..
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










