पेज-3// क्राइम//रॉड से मार कर हाथ तोड़ा

Published at :26 Apr 2015 10:05 PM (IST)
विज्ञापन
पेज-3// क्राइम//रॉड से मार कर हाथ तोड़ा

प्रतिनिधि, काठीकुंडमधुबन चौक के पास मारपीट करने का मामला दुमका प्रखंड के रतनपुर गांव के निवासी मो सफिक अंसारी ने काठीकुंड थाना में दर्ज कराया. सफिक ने बताया कि वह अपने कुछ दोस्तों के साथ मधुबन स्थित टायर की दुकान के पास खड़ा था, इसी क्रम में काठीकुंड प्रखंड के मधुबन गांव का आफताब वहां […]

विज्ञापन

प्रतिनिधि, काठीकुंडमधुबन चौक के पास मारपीट करने का मामला दुमका प्रखंड के रतनपुर गांव के निवासी मो सफिक अंसारी ने काठीकुंड थाना में दर्ज कराया. सफिक ने बताया कि वह अपने कुछ दोस्तों के साथ मधुबन स्थित टायर की दुकान के पास खड़ा था, इसी क्रम में काठीकुंड प्रखंड के मधुबन गांव का आफताब वहां आया. बिना किसी कारण के लोहे के रॉड से उसके सिर पर वार करना चाहा. बचने के लिए उसने अपना हाथ आगे किया, जिससे उसका हाथ फ्रेक्चर हो गया. असल विवाद पैसों को लेकर है. मधुबन निवासी आफताब मैट का काम करता है जो अकसर मजदूरों को काम कराने के लिए राज्य से बाहर ले कर जाता है. दो वर्ष पहले आफताब ने सफिक से 40000 रुपये मजदूर बाहर ले जाते समय लिये थे. सफिक के बार बार मांगने पर भी जब उसने पैसे नहीं लौटाये, तो मुखिया को लिखित रूप से अवगत कराते हुए पंचायती कर उसका पैसा दिलाने की अपील की थी. जिसको लेकर कुछ दिनों में पंचायती बैठने वाली थी. सफिक के अनुसार शायद पंचायती में जाने के कारण आफताब ने उसे जान से मारने का प्रयास किया, जिसमें असफल रहा. मारपीट की इस घटना बाद काठीकुंड थाने में आरोपित के विरुद्ध आवेदन दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola