कथा श्रवण से बढ़ता है भगवान से प्रेम : महेंद्र

प्रतिनिधि, नोनीहाटनोनीहाट मानस महायज्ञ के दूसरे दिन श्री राम दरबार प्रतिमाओं के पूजन दर्शन को लेकर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही. लोगों ने यज्ञ मंडप की परिक्रमा कर कुशल मंगल होने की कामना की. श्री राम दरबार के मनोहारी नव निर्मित मूर्तियों एवं मानस पाठ का श्रवण कर श्रद्धालु आनंद का अनुभव कर रहे हैं. […]
प्रतिनिधि, नोनीहाटनोनीहाट मानस महायज्ञ के दूसरे दिन श्री राम दरबार प्रतिमाओं के पूजन दर्शन को लेकर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही. लोगों ने यज्ञ मंडप की परिक्रमा कर कुशल मंगल होने की कामना की. श्री राम दरबार के मनोहारी नव निर्मित मूर्तियों एवं मानस पाठ का श्रवण कर श्रद्धालु आनंद का अनुभव कर रहे हैं. यज्ञ व्यास महेंद्र नाथ तिवारी ने कथा मंच से भक्तों को यज्ञ के महत्व पर धार्मिक एवं वैज्ञानिक दृष्टि से प्रकाश डालते हुए बताया कि यज्ञ से मानवता व पर्यावरण के संरक्षण और संवर्द्धन होता है. चित्रकू ट के संत कृष्ण प्रताप तिवारी ने भक्तों को संबोधित कहा कि सौभाग्य से सत्संग की संगति होती है. सत्संग गाना बजाना नहीं है बल्कि भगवान से प्रेम करने का माध्यम है. उन्होंने कथा विस्तार करते हुए कहा कि भगवान से प्रेम उनकी कथा श्रवण से होती है.इधर मेला मैदान में बिजली संचालित झूले पूरी तैयारी से बच्चों के लिए तैयार है. मेला समिति के प्रबंधक पंकज कुंवर कार्यकर्ताओं के साथ यज्ञ कार्यक्रम संचालन एवं शांति सुव्यवस्था को लेकर जुटे हुए हैं.————————-नोनीहाट की तस्वीर बिना रिनेम के गयी है.फोटो
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










