नि:शक्त महिला से मारपीट का आरोपित हो जल्द गिरफ्तार

Updated at :03 Apr 2015 10:05 PM
विज्ञापन
नि:शक्त महिला से मारपीट का आरोपित हो जल्द गिरफ्तार

प्रतिनिधि, दुमकाबासुकिनाथ में पिछले दिनों लंबे समय से मंदिर परिसर के निकट रहने वाली एक धरनार्थी नि:शक्त महिला संतोषी कुमारी के साथ हुई मारपीट के मामले में सामाजिक कार्यकर्ताओं की पहल के बाद पुलिस ने संवेदना दिखायी है. घटना के तीसरे दिन उसका फर्द बयान लेकर कार्रवाई के लिए जरमुंडी भेजा है. झारखंड विकलांग संघर्ष […]

विज्ञापन

प्रतिनिधि, दुमकाबासुकिनाथ में पिछले दिनों लंबे समय से मंदिर परिसर के निकट रहने वाली एक धरनार्थी नि:शक्त महिला संतोषी कुमारी के साथ हुई मारपीट के मामले में सामाजिक कार्यकर्ताओं की पहल के बाद पुलिस ने संवेदना दिखायी है. घटना के तीसरे दिन उसका फर्द बयान लेकर कार्रवाई के लिए जरमुंडी भेजा है. झारखंड विकलांग संघर्ष मोरचा के वरिष्ठ नेता बलदेव राय व केंद्रीय समिति के अध्यक्ष मोहन कुमार साह ने नि:शक्त महिला के साथ इस मारपीट की घोर निंदा की है. मोरचा के सदस्य शुक्रवार को महिला से मिलने सदर अस्पताल पहुंचे और उसका हाल पूछा. उन्होंने उक्त नि:शक्त महिला के साथ हुई मारपीट के बाद जरमुंडी थाना में प्राथमिकी दर्ज नहीं किये जाने पर क्षोभ जताया. श्री राय ने कहा है कि अगर जरमुंडी थाना प्रभारी आरोपी महिला को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार नहीं करते हैं, तो मोरचा द्वारा उग्र आंदोलन किया जायेगा. उन्होंने आये दिन विकलांगों के साथ हो रहे अत्याचारों की भी भर्त्सना की और इस पर जिला प्रशासन से त्वरित कार्रवाई करने की मांग की. साथ ही महिला के इलाज के लिए मोरचा द्वारा कुछ सहयोग राशि प्रदान की गई. मौके पर बानेश्वर देहरी, फारूक अंसारी, शिवानंद मिश्र सहित बड़ी संख्या में मोरचा के सदस्य मौजूद थे. ……………….फोटो3-दुमका-मारपीटघायल महिला से सदर अस्पताल में बयान लेती पुलिस

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola