इंदिरा आवास योजना का लाभुकों को नहीं मिल रहा लाभ

Updated at :03 Apr 2015 10:05 PM
विज्ञापन
इंदिरा आवास योजना का लाभुकों को नहीं मिल रहा लाभ

नोनीहाट : जरमुंडी प्रखंड में इंदिरा आवास के लिए नये वित्तीय वर्ष के लाभुक चयन को लेकर बीपीएल लाभुकों एवं अति कमजोर गरीबों में बेहद असंतोष है. ग्रामसभा के माध्यम से बीपीएल 2010 के शून्य स्कोर से बढ़ते क्रम में बीपीएल लाभुकों के चयन करने का निर्देश प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा सभी पंचायत सचिवालय में […]

विज्ञापन

नोनीहाट : जरमुंडी प्रखंड में इंदिरा आवास के लिए नये वित्तीय वर्ष के लाभुक चयन को लेकर बीपीएल लाभुकों एवं अति कमजोर गरीबों में बेहद असंतोष है. ग्रामसभा के माध्यम से बीपीएल 2010 के शून्य स्कोर से बढ़ते क्रम में बीपीएल लाभुकों के चयन करने का निर्देश प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा सभी पंचायत सचिवालय में भेजा गया है.

इस संदर्भ में वार्ड सदस्य सागरिका सेन ने बताया कि बीपीएल 2010 के लाभुक सूची में वैसे लाभुक जिनका अधिकतम स्कोर है व पूर्व में ही आवास की सुविधा दी जा चुकी है. जबकि कम स्कोर वाले लाभुक आवास सुविधा से वंचित रह गये हैं. उन्होंने कहा कि सर्वे में गड़बड़ी से ग्रामीणों में व्यापक असंतोष व्याप्त है. प्रखंड प्रमुख नवनीता सोरेन एवं जरमुंडी बीडीओ संजय दास को प्रेषित पत्र के माध्यम से गरीबों एवं वास्तविक हकदारों को आवास सुविधा मिल सके इस दिशा में सार्थक कार्रवाई किये जाने की मांग की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola