अधेड़ महिला ने की फांसी लगाकर आत्महत्या

सरैयाहाट : मरदौड़ा गांव के मटरू मडै़या की 50 वर्षीय पत्नी मीरा देवी ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. संबंध में मृतका के पति के बयान पर यूडी केस दर्ज किया गया. जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को मृतका का पति दूसरे गांव काम करने गया था. बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे. इसी […]
सरैयाहाट : मरदौड़ा गांव के मटरू मडै़या की 50 वर्षीय पत्नी मीरा देवी ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. संबंध में मृतका के पति के बयान पर यूडी केस दर्ज किया गया. जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को मृतका का पति दूसरे गांव काम करने गया था. बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे.
इसी बीच महिला घर का दरवाजा बंद कर गले में रस्सी का फंदा डाल कर आत्महत्या कर ली. काफी देर तक बंद दरवाजा देख बच्चों ने ग्रामीणों को जानकारी दी. ग्रामीण वहां पहुंच कर उसके घर का दरवाजा तोड़ कर प्रवेश किया तो देखा कि महिला गले में रस्सी बांध कर कंडी से झूल रही है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को थाना लाकर यूडी केस दर्ज कर पोस्टमार्टम के लिए दुमका भेज दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










