/'/रपेज-3// क्राईम// पश्चिम बंगाल का फल व्यापारी रामगढ़ से लापता

Updated at :02 Apr 2015 10:05 PM
विज्ञापन
/'/रपेज-3// क्राईम// पश्चिम बंगाल का फल व्यापारी रामगढ़ से लापता

रामगढ़. पश्चिम बंगाल का फल व्यापारी जंगी मंडल पिछले 19 मार्च से प्रखंड के सिंदुरिया गांव से लापता है. इस मामले में गायब व्यापारी जंगी मंडल के पिता अलीम मंडल ने रामगढ़ थाना में गुमशुदगी का सनहा दर्ज कराया है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक गायब फल व्यापारी जामा, जरमुंडी व रामगढ़ थाना क्षेत्र में बेल […]

विज्ञापन

रामगढ़. पश्चिम बंगाल का फल व्यापारी जंगी मंडल पिछले 19 मार्च से प्रखंड के सिंदुरिया गांव से लापता है. इस मामले में गायब व्यापारी जंगी मंडल के पिता अलीम मंडल ने रामगढ़ थाना में गुमशुदगी का सनहा दर्ज कराया है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक गायब फल व्यापारी जामा, जरमुंडी व रामगढ़ थाना क्षेत्र में बेल (फल) की खरीद बिक्री का काम करता था. व्यापारी के पिता अलीम मंडल ने पुलिस को बताया कि उसका पुत्र 19 मार्च को प्रखंड के सिंदुरिया गांव में दिलीप साह के यहां 140 झोला बेल तोड़वाने आया था. उसके बाद से ही वह लापता है. काफी खोजबीन के बाद भी कुछ पता नहींं चला. थाना में पुलिस ने गायब व्यापारी के पिता व दो मजदूरों के बयान पर अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है. मामले में डीएसपी पितांबर खेरवार ने भी पीडि़त परिवार से बातचीत की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola