लीड// अभाविप कार्यकर्ताओं ने की नुक्कड़ सभा, कहा:

Updated at :02 Apr 2015 10:05 PM
विज्ञापन
लीड// अभाविप कार्यकर्ताओं ने की नुक्कड़ सभा, कहा:

प्राइवेट स्कूलों के मनमाने रवैये के खिलाफ जारी रहेगा आंदोलनप्रतिनिधि, दुमका प्राइवेट स्कूलों के मनमाने रवैये के खिलाफ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा गुरुवार को शहर के टीन बाजार व वीर कुंवर सिंह चौक पर नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया. सभा को संबोधित करते हुए छात्र नेता रोनित कुमार ने कहा कि मिशनरी विद्यालयों […]

विज्ञापन

प्राइवेट स्कूलों के मनमाने रवैये के खिलाफ जारी रहेगा आंदोलनप्रतिनिधि, दुमका प्राइवेट स्कूलों के मनमाने रवैये के खिलाफ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा गुरुवार को शहर के टीन बाजार व वीर कुंवर सिंह चौक पर नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया. सभा को संबोधित करते हुए छात्र नेता रोनित कुमार ने कहा कि मिशनरी विद्यालयों व निजी विद्यालयों द्वारा अभिभावकों से छात्रों के नामांकन के नाम पर प्रताडि़त किया जाना बरदाश्त नहीं किया जायेगा. प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्रवण कुमार ने कहा कि झारखंड में झारखंड एजुकेशनल ट्रिब्यूनल गठित होने के बावजूद भी यह नियामक कारगर व सशक्त भूमिका नहीं निभा रही है. उन्होंने कहा कि इसमें प्रावधान है कि स्कूल प्रशासन अपने विद्यालय से किताब, कॉपी, ड्रेस, जूते-मोजे आदि की बिक्री नहीं करेंगे, लेकिन सारे नियम कानूनों को ताक पर रख कर कार्य किया जा रहा है. नगर मंत्री मनीष कुमार ने कहा कि परिषद शिक्षा का व्यापारीकरण बरदाश्त नहीं करेगा और इससे छात्रों का अहित होता है, तो परिषद के कार्यकर्ता सड़क पर उतर कर शिक्षा जगत के ठेकेदारों को सबक सीखाने का कार्य करेंगे. उन्होंने कहा कि अगर विद्यालय के माफियाओं द्वारा केस भी किया जाता है, तो परिषद के कार्यकर्ता छात्र हित में जेल जाने को भी तैयार है. मौके पर प्रदेश सहमंत्री गुंजन मरांडी, विश्वविद्यालय संयोजक रवि कुमार, अभिषेक कुमार, महादेव मरांडी, गौतम कुमार, सुकुमार पाल, मिथुन कुमार, विशाल कुमार, अमित कुमार, शिव शंकर, प्रदीप मुर्मू, विश्वजीत सिंह, डॉक्टर राय, संतोष राय, मनोरंजन मुर्मू, सौरभ संथालिया, सुमन सिंह, जगदीश राणा, रूपेश कुमार, शैफउद्दीन, सौरभ सिन्हा आदि मौजूद थे. …………………..फोटो 02 दुमका 21 टीन बाजार चौक पर नुक्कड़ सभा करते अभाविप के कार्यकर्ता. ……………………

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola