नारी सशक्तिकरण को लेकर एसएचजी की महिलाओं को किया जागरूक

Updated at :02 Apr 2015 10:05 PM
विज्ञापन
नारी सशक्तिकरण को लेकर एसएचजी की महिलाओं को किया जागरूक

प्रतिनिधि, दुमकाग्रामीण विकास अभिकरण व फूलकू सेवा संस्था के संयुक्त तत्वावधान में स्वयं सेवी संस्था शैली सृजन द्वारा नारी सशक्तिकरण पर विभिन्न प्रखंडों में नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया. निर्देशक सह सचिव नवीन चंद्र ठाकुर के नेतृत्व में गोपीकांदर सदर, रोलडीह व खैरबनी, जामा सदर व प्रखंड के कोल्हुआ व घोड़ीबाद एवं मसलिया सदर […]

विज्ञापन

प्रतिनिधि, दुमकाग्रामीण विकास अभिकरण व फूलकू सेवा संस्था के संयुक्त तत्वावधान में स्वयं सेवी संस्था शैली सृजन द्वारा नारी सशक्तिकरण पर विभिन्न प्रखंडों में नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया. निर्देशक सह सचिव नवीन चंद्र ठाकुर के नेतृत्व में गोपीकांदर सदर, रोलडीह व खैरबनी, जामा सदर व प्रखंड के कोल्हुआ व घोड़ीबाद एवं मसलिया सदर में नुक्कड़ नाटक किया गया. जिसमें समूह के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई और महिलाओं को समूह से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया. बताया गया कि इससे जुड़कर महिलाएं सभी सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सकती है. महिलाओं में स्वरोजगार को बढ़ावा देने को लेकर विभिन्न बैंकों द्वारा ऋण भी मुहैया कराया जाता है. मौके पर साप्ताहिक बैठक, आपसी लेन देन, साप्ताहिक बचत, नियमित ऋण वापसी, नियमित हिसाब आदि पर चर्चा की गई. कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपरोक्त सभी प्रखंडों की महिला प्रसार पदाधिकारी उपस्थित थे. नुक्कड़ नाटक में कलाकार नवीन चंद्र ठाकुर, मनोज कुमार शर्मा, रिया कुमारी, कंचन माला मुर्मू, कृष्ण कुमार, संजीव कुमार व विनोद दास आदि ने नारी सशक्तिकरण कार्यक्रम पेश किया……………………..

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola