एलआइसी की दुमका शाखा ने प्राप्त किया अपना लक्ष्य

प्रतिनिधि, दुमकाभारतीय जीवन बीमा निगम की दुमका शाखा भागलपुर मंडल में 12 करोड़ रुपये का प्रीमियम वसूली करने वाला पहला शाखा बन चुका है. शाखा प्रबंधक नंदलाल प्रधान ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि पिछले वित्तीय वर्ष भी दुमका शाखा ने अपने लक्ष्य को पूरा कर सफलता हासिल की थी. श्री प्रधान ने बताया […]
प्रतिनिधि, दुमकाभारतीय जीवन बीमा निगम की दुमका शाखा भागलपुर मंडल में 12 करोड़ रुपये का प्रीमियम वसूली करने वाला पहला शाखा बन चुका है. शाखा प्रबंधक नंदलाल प्रधान ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि पिछले वित्तीय वर्ष भी दुमका शाखा ने अपने लक्ष्य को पूरा कर सफलता हासिल की थी. श्री प्रधान ने बताया कि भागलपुर मंडल के अंतर्गत कुल 14 शाखाएं हैं. जिसमें यह शाखा पहली है, जो लक्ष्य को पूरा करने में सफल रही. उन्होंने यह भी जानकारी दी कि दुमका जिले में शेखर आजाद व राजेश कुमार सिन्हा दो ऐसे अभिकर्ता हैं, जिन्हें एमडीआरटी प्राप्त हुआ है. एमडीआरटी में प्रवेश करने वाले अभिकर्ताओं को शाखा द्वारा संयुक्त राज्य अमेरिका भ्रमण का अवसर प्रदान किया जाता है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त को एलआइसी के माध्यम से वरिष्ठ पेंशन बीमा योजना प्रारंभ करने की घोषणा की थी. इसके तहत दुमका में कुल 100 से अधिक लाभुकों को जोड़ा गया है. इस योजना का लाभ उसी व्यक्ति को लाभ मिल सकता है, जिनकी आयु कम से कम 60 वर्ष हो. वरिष्ठ पेंशन योजना में 9.38 प्रतिशत की दर से प्रतिवर्ष गांरटी रिटर्न दिया जाता है…………………………………….फोटो2 दुमका- एलआइसीपत्रकारों से बातचीत करते एलआइसी पदाधिकारी नंदलाल प्रधान व अन्य.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










