आठ अप्रैल से दुमका में भारी वाहनों की नो इंट्री

Updated at :02 Apr 2015 2:00 AM
विज्ञापन
आठ अप्रैल से दुमका में भारी वाहनों की नो इंट्री

दुमका : दुमका शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए जिला प्रशासन के द्वारा एक नयी व्यवस्था लागू की गई है. अब मुख्य शहर में नयी व्यवस्था के तहत 8 अप्रैल से सुबह 07:00 बजे से शाम 07:00 बजे तक मालवाहक भारी वाहनों के लिए नो इंट्री लगायी जायेगी. मालवाहक भारी वाहनों के […]

विज्ञापन
दुमका : दुमका शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए जिला प्रशासन के द्वारा एक नयी व्यवस्था लागू की गई है. अब मुख्य शहर में नयी व्यवस्था के तहत 8 अप्रैल से सुबह 07:00 बजे से शाम 07:00 बजे तक मालवाहक भारी वाहनों के लिए नो इंट्री लगायी जायेगी.
मालवाहक भारी वाहनों के लिए दुमका-रामपुहाट-सिउड़ी पथ पर कुरूवा से, दुमका-पाकुड़ पथ पर गुहियाजोरी से, दुमका-भागलपुर-देवघर-जामताड़ा पथ पर महारो से, दुमका-मसलिया पथ पर विजयपुर से नो इंट्री लागू होगी. इस नयी व्यवस्था को लेकर उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने पदाधिकारियों के साथ बैठक की तथा इसे बेहतर ढंग से लागू करने को कहा है.
इस नयी व्यवस्था के बारे में उन्होंने ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन, व्यावसायिक वाहनों, माइनिंग क्रशर इत्यादि से संबंधित लोगों को सूचित करने का दिशा-निर्देश दिया. डीसी ने इस बात पर भी जोर दिया कि समय-समय पर इस व्यवस्था पुनरीक्षण किया जायेगा और नो इंट्री के समय में आवश्यक बदलाव किया जायेगा. उपायुक्त के कार्यालय कक्ष में हुई उक्त बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी सुधीर कुमार, डीएसपी मुख्यालय अनिल कुमार श्रीवास्तव एवं जिला परिवहन पदाधिकारी महेश संथालिया मौजूद थे.
जिला प्रशासन का यह कदम स्वागत योग्य
‘‘ जिला प्रशासन का यह कदम स्वागतयोग्य है. निश्चित तौर पर इससे शहर में लगातार हो रहे सड़क हादसों पर विराम लगेगा तथा शहर में बेहतर ट्रैफिक व्यवस्था स्थापित होगी.’’
– संजीत कुमार सिंह
सामाजिक कार्यकर्ता
‘‘ जिस तरह का दर्दनाक हादसा चार दिन पूर्व शहर में हुआ था, उसे देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा लिया गया निर्णय बिल्कुल ही स्वागतयोग्य है. भारी वाहनों के गुजरने तथा उनकी अनियंत्रित स्पीड से हमेशा खतरा बना रहता है’’
– दीपक कुमार, व्यवसायी
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola