एमडीएम खाने से चार बच्चे बीमार, भरती

Updated at :02 Apr 2015 1:59 AM
विज्ञापन
एमडीएम खाने से चार बच्चे बीमार, भरती

सरैयाहाट : मध्याह्न् भोजन खाने से उत्क्रमित मध्य विद्यालय, बरहेट के चार बच्चे बीमार हो गये. जिसका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में कराया गया. बीमार बच्चों में नेहा कुमारी 8 वर्ष, चांदनी कुमारी 10 वर्ष, पूनम कुमारी 6 वर्ष व दीपक कुमार मंडल 11 वर्ष शामिल हैं, इसी गांव के रहने वाले हैं. बताया जा […]

विज्ञापन
सरैयाहाट : मध्याह्न् भोजन खाने से उत्क्रमित मध्य विद्यालय, बरहेट के चार बच्चे बीमार हो गये. जिसका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में कराया गया. बीमार बच्चों में नेहा कुमारी 8 वर्ष, चांदनी कुमारी 10 वर्ष, पूनम कुमारी 6 वर्ष व दीपक कुमार मंडल 11 वर्ष शामिल हैं, इसी गांव के रहने वाले हैं.
बताया जा रहा है कि मंगलवार को इन बच्चों ने स्कूल में भोजन किया था. बुधवार को अहले सुबह से पेट दर्द व उल्टी के साथ कई बार शौच हुआ. गांव में ही प्राइवेट चिकित्सक के द्वारा इलाज कराया गया. नियंत्रण नहीं होने पर उसे बुधवार को अस्पताल लाया गया. जहां चिकित्सक के द्वारा इलाज किया गया. जिसमें एक बच्ची नेहा कुमारी को सलाइन भी चढ़वाया गया. चिकित्सक एके दास ने बताया कि फूड पॉइजनिंग की कोई बात नहीं है. सभी बच्चे स्वस्थ है. भोजन नहीं पचने व अनपच की वजह से पेट दर्द व उल्टी हुई है. गर्मी उमस व मौसम के बदलाव के कारण ऐसा हो सकता है. सभी को जरूरी दवा दे दी गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola