पेज-3// दुमका में खुली आंध्रा बैंक की शाखा

Updated at :01 Apr 2015 10:03 PM
विज्ञापन
पेज-3// दुमका में खुली आंध्रा बैंक की शाखा

संवाददाता, दुमकाउपराजधानी दुमका में बुधवार को आंध्रा बैंक की पहली शाखा का उद्घाटन जिले के उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने किया. यह आंध्रा बैंक की संताल परगना में देवघर के बाद दूसरी तथा पूरे झारखंड में यह 19वीं शाखा है. बैंक के शाखा प्रबंधक ने इस अवसर पर मौजूद शहर के प्रबुद्ध नागरिकों, व्यावसयियों एवं […]

विज्ञापन

संवाददाता, दुमकाउपराजधानी दुमका में बुधवार को आंध्रा बैंक की पहली शाखा का उद्घाटन जिले के उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने किया. यह आंध्रा बैंक की संताल परगना में देवघर के बाद दूसरी तथा पूरे झारखंड में यह 19वीं शाखा है. बैंक के शाखा प्रबंधक ने इस अवसर पर मौजूद शहर के प्रबुद्ध नागरिकों, व्यावसयियों एवं नये खाते धारकों को संबोधित करते हुए आधुनिक सेवाओं का लाभ उठाने का अनुरोध किया. उन्होंने कहा कि बैंक पूरी प्रतिबद्धता एवं तत्परता के साथ ग्राहकों को अपनी सेवाएं प्रदान करेगी. उन्होंने बैंक में उपलब्ध बचत खाता के साथ-साथ लाइफ इंश्योरेंस वगैरह का भी लाभ लेने का आह्वान किया.उद्घाटन समारोह में क्षेत्रीय प्रबंधक एनएम अवधानुलू, शाखा प्रबंधक आलोक देव एवं सहायक प्रबंधक राकेश कुमार मौजूद थे. ें क्षेत्रीय प्रबंधक एनएम अवधानुलू ने बताया कि 2015 में कुल पांच शाखायें झारखंड में खोली गयी हैं. शाखाओं का विभिन्न जिलों में तेजी से विस्तार कर एक नेटवर्क तैयार किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि इस वर्ष लगभग एक दर्जन स्थानों पर नयी शाखायें खोलने की योजना पर काम चल रहा है. ——————फोटो1-दुमका-आंध्रा बैंक——————

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola