नवाह परायण यज्ञ के पांचवें दिन भजन कीर्तन आयोजित

Updated at :01 Apr 2015 10:03 PM
विज्ञापन
नवाह परायण यज्ञ के पांचवें दिन भजन कीर्तन आयोजित

प्रतिनिधि, दुमकाश्री रामचरितमानस का नवाह परायण यज्ञ के पांचवें दिन बुधवार को देर रात्रि धर्मस्थान में भजन कीर्तन का आयोजन किया गया. इस यज्ञ में कई जगहों से आए 14 ब्राह्मणों द्वारा रामचरितमानस का पाठ किया जा रहा है. यज्ञ का पाठ व्यास रविंद्र मिश्रा, आचार्य प्रह्वाद पांडेय, नीलांबर पांडेय, लालमोहन पांडेय, मुकेश पांडेय, रूपेश […]

विज्ञापन

प्रतिनिधि, दुमकाश्री रामचरितमानस का नवाह परायण यज्ञ के पांचवें दिन बुधवार को देर रात्रि धर्मस्थान में भजन कीर्तन का आयोजन किया गया. इस यज्ञ में कई जगहों से आए 14 ब्राह्मणों द्वारा रामचरितमानस का पाठ किया जा रहा है. यज्ञ का पाठ व्यास रविंद्र मिश्रा, आचार्य प्रह्वाद पांडेय, नीलांबर पांडेय, लालमोहन पांडेय, मुकेश पांडेय, रूपेश झा, नकुल झा, रंजित पांडेय, पशुपति पंडित, रवि शास्त्री आदि द्वारा किया जा रहा है. तीन दिनों तक चलने वाले इस भजन कीर्त्तन के मुख्य प्रवचनकर्ता बनारस के कांशी विश्वनाथ के महेंद्र शास्त्री द्वारा देर रात्रि कीर्तन भजन, रामायण, प्रवचन का पाठ किया जायेगा. इस यज्ञ का समापन 4 अप्रैल को होम यज्ञ व अन्य अनुष्ठान के बाद कुंवारी भोजन व ब्राह्मण भोजन कर किया जायेगा. ………………………….1-दुमका-धर्मस्थान

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola