बीडीओ ने की बीएलओ के साथ बैठक

रामगढ़. प्रखंड विकास पदाधिकारी राज किशोर प्रसाद ने बीएलओ के साथ बुधवार को बैठक की. जिसमें सभी बीएलओ ने अंतिम प्रपत्र 6, 7 व 8 बीडीओ श्री प्रसाद को सौंपा. बीडीओ श्री प्रसाद ने बीएलओ को राशन कार्ड का सत्यापन करने का निर्देश दिया. उन्होंने बताया कि सभी बीएलओ को 8 अप्रैल को राशन कार्ड […]
रामगढ़. प्रखंड विकास पदाधिकारी राज किशोर प्रसाद ने बीएलओ के साथ बुधवार को बैठक की. जिसमें सभी बीएलओ ने अंतिम प्रपत्र 6, 7 व 8 बीडीओ श्री प्रसाद को सौंपा. बीडीओ श्री प्रसाद ने बीएलओ को राशन कार्ड का सत्यापन करने का निर्देश दिया. उन्होंने बताया कि सभी बीएलओ को 8 अप्रैल को राशन कार्ड सत्यापन के लिए प्रपत्र का वितरण किया जायेगा. उन्होंने बताया कि बीएलओ द्वारा राशन कार्ड में मृतक व्यक्ति का नाम हटाने व छूटे हुए कार्डधारियों का नाम जोड़ कर बीडीओ को सौंपा जायेगा. …………………दो महीने से एमडीएम ठप रामगढ़. प्रखंड के कांजों स्थित आदर्श मध्य विद्यालय में पिछले दो महीने से मध्याह्न भोजन बंद है. एमडीएम के बंद होने की वजह से छात्रों की उपस्थिति पर प्रभाव पड़ रहा है. सचिव विनोद कुमार ने बताया कि चावल के अभाव में एमडीएम बंद है. ………………….झूलते बिजली तार से दुर्घटना की आशंकारामगढ़. विद्युत विभाग की लापरवाही से कभी प्रखंड के विभिन्न गांवों में कभी भी बड़ी दुर्घटना घट सकती है. प्रखंड के सिमरा, कांजो, सिंदुरिया आदि जगहों पर बिजली का तार जमीन से केवल 5 फीट की दूरी पर लटक रहा है. यहां ग्रामीणों द्वारा अवैध रूप से बिजली में ऑक्सी फंसाकर मोटर चलाते हैं और सिंचाई का कार्य करते हैं, जिससे हर वक्त दुर्घटना की आशंका बनी रहती है. अगर अविलंब बिजली तार को दुरूस्त नहीं किया गया, तो कभी घटना घट सकती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










