पंचायत को खुले में शौच मुक्त बनाने को लेकर ग्रामीणों को किया जागरूक

प्रतिनिधि, दुमका विश्व बैंक संपोषित ग्रामीण जलापूर्ति व स्वच्छता परियोजना अंतर्गत पेटसार पंचायत भवन में एक दिवसीय पंचायतस्तरीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन बुधवार को किया गया. कार्यक्रम में पंचायत को खुले में शौच मुक्त बनाने को लेकर ग्रामीणों को जागरूक किया गया. जिला परियोजना प्रबंधन इकाई द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायत की उप […]
प्रतिनिधि, दुमका विश्व बैंक संपोषित ग्रामीण जलापूर्ति व स्वच्छता परियोजना अंतर्गत पेटसार पंचायत भवन में एक दिवसीय पंचायतस्तरीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन बुधवार को किया गया. कार्यक्रम में पंचायत को खुले में शौच मुक्त बनाने को लेकर ग्रामीणों को जागरूक किया गया. जिला परियोजना प्रबंधन इकाई द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायत की उप मुखिया पूनम देवी की और इसमें 9 ग्राम के जल व स्वच्छता समिति के सदस्य, आंगनबाड़ी सेविका, ग्राम पंचायत सदस्य व ग्रामीणों ने हिस्सा लिया. इसमें वर्तमान समय में व्यक्तिगत एवं सामाजिक स्वच्छता की दशा, जल का प्रयोग व भविष्य के लिए स्वच्छता व जल सुरक्षा योजना निर्माण की जानकारी दी गई. साथ ही ठोस तरल कचरा प्रबंधन, जैविक खाद का प्रयोग, वर्षा जल का संचयन, मवेशी की गणना, घरों की संख्या, जल सुरक्षा के विभिन्न आयाम आदि की विस्तृत जानकारी दी गई. मौके पर पर्यावरण विशेषज्ञ संतोष कुमार, रवि राठौर, स्वच्छता विशेषज्ञ कल्याण आस, एडेंट संस्था के घनश्याम शाह, संतोष कुमार सिंह, राजेश झा सहित बड़ी सख्ंया में ग्रामीण मौजूद थे. …………………………फोटो 01 दुमका 20 कार्यक्रम में मौजूद लोगों को जागरूक करते अधिकारी. ……………………..
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










