बंदोबस्त कर्मचारी आठ अप्रैल से करेंगे कार्य बहिष्कार

Updated at :01 Apr 2015 10:03 PM
विज्ञापन
बंदोबस्त कर्मचारी आठ अप्रैल से करेंगे कार्य बहिष्कार

प्रतिनिधि, दुमकाझारखंड राज्य भू माप एवं बंदोबस्त सह चकबंदी कर्मचारी संघ की बैठक बुधवार को सचिव माधव कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई. जिसमें बंदोबस्त कार्यालय में नियमानुकूल कार्यों का संपादन करने व अन्य समस्याओं को लेकर विचार विमर्श किया गया. सचिव श्री सिंह ने बताया कि अगर कार्यालय में व्याप्त समस्याओं के निराकरण को […]

विज्ञापन

प्रतिनिधि, दुमकाझारखंड राज्य भू माप एवं बंदोबस्त सह चकबंदी कर्मचारी संघ की बैठक बुधवार को सचिव माधव कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई. जिसमें बंदोबस्त कार्यालय में नियमानुकूल कार्यों का संपादन करने व अन्य समस्याओं को लेकर विचार विमर्श किया गया. सचिव श्री सिंह ने बताया कि अगर कार्यालय में व्याप्त समस्याओं के निराकरण को लेकर किसी प्रकार की पहल नहीं की जाती है, तो संघ द्वारा 8 अप्रैल से कार्य बहिष्कार किया जायेगा. उन्होंने बंदोबस्त कार्यालय में कार्यों का संपादन सरकार के द्वारा निर्धारित नियम कानून व सर्वे सेटलमेंट मेनुअल और तकनीकी नियमावली के अनुरूप नहीं किये जाने पर क्षोभ जताया. बंदोबस्त पदाधिकारी को सौंपा मांग पत्र बैठक के बाद कर्मचारियों ने विभिन्न मांगों के निदान को लेकर बंदोबस्त पदाधिकारी को मांग पत्र सौंपा और इसके निराकरण की मांग की. इसमें संवर्ग के अनुसार कार्य कराने, एक कर्मचारी से एक ही स्थान पर कार्य संपादन कराने, कार्य बोझ के मद्देनजर कर्मचारियों का पदस्थापन शिविर, प्रशाखा, अभिलेखागार व न्यायालय आदि में किये जाने व कार्यालय में पेयजल व शौचालय आदि की व्यवस्था करने आदि की मांग शामिल है. मौके पर राज्य संरक्षक तारणी प्रसाद कामत, संयुक्त सचिव सह मीडिया प्रभारी राजीव नयन तिवारी, अध्यक्ष शांति प्रसाद मिश्र, सम्मानित अध्यक्ष रामानंद मिश्र, सत्येंद्र नारायण सिंह, समीम अख्तर अंसारी, केशव चौधरी, नवीन, पंकज कुमार मिश्र, राजीव कुमार, पुष्पक, पवन कुमार, विजय वर्मा, उपेंद्र सिंह, गोपाल झा, संजय कुमार, राज कुमार मिश्र आदि मौजूद थे. ……………………1-दुमका-बंदोबस्त

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola