धूमधाम से मना भगवान राम का जन्मोत्सव

Updated at :29 Mar 2015 8:38 AM
विज्ञापन
धूमधाम से मना भगवान राम का जन्मोत्सव

दुमका : रामनवमी पर शनिवार को दुमका में देर शाम तक विभिन्न मुहल्लों एवं व्यायाम शालाओं द्वारा अखाड़ा निकाला गया. लोग लाठी-डंडे, तलवार जैसे परंपरागत हथियारों के साथ इन अखाड़ों में शामिल हुए और पूरे नगर का भ्रमण किया. इस दौरान अलग-अलग अखाड़ों द्वारा विभिन्न तरह की झाकियां भी निकाली गयी थी. इस बार का […]

विज्ञापन
दुमका : रामनवमी पर शनिवार को दुमका में देर शाम तक विभिन्न मुहल्लों एवं व्यायाम शालाओं द्वारा अखाड़ा निकाला गया. लोग लाठी-डंडे, तलवार जैसे परंपरागत हथियारों के साथ इन अखाड़ों में शामिल हुए और पूरे नगर का भ्रमण किया. इस दौरान अलग-अलग अखाड़ों द्वारा विभिन्न तरह की झाकियां भी निकाली गयी थी.
इस बार का सबसे आकर्षक अखाड़ा टीन बाजार का रहा, जहां देवी देवताओं तथा असुरों की दर्जन भर से अधिक प्रतिमाएं शोभायात्रा में शामिल थी. कई झाकियां जन जागरूकता को लेकर अच्छे-अच्छे संदेश भी दे रही थीं. एक झांकी में भारत मां को दिखाया गया था, जिन्हें आतंकवाद, भ्रष्टाचार, अशिक्षा एवं जातिवाद रूपी राक्षसों ने घेर रखा था. महावीर हनुमान की तो विशाल प्रतिमा बनायी गयी थी.
आगे बैंड पार्टी चल रही थी और बीच में दर्जनों ढाक एक साथ बजाये जा रहे थे, तो पीछे डीजे बज रहा था. मारवाड़ी युवा व्यायामशाला का अखाड़ा की शोभायात्रा भी शानदार रही. यहां के युवा अग्रसेन भवन में एकत्रित हुए फिर श्री श्री 108 रामचंद्र ठाकुरबाड़ी में पूजा-अर्चना के बाद अखाड़े के साथ पूरे नगर में भ्रमण किया. ढोल-नगाड़े, ढोल की थाप, तलवारों की खनखनाहट देर रात तक गूंजती रही.
कुम्हारपाड़ा, रसिकपुर, खिजुरिया, डंगालपाड़ा सहित कई अखाड़ों में शामिल युवाओं ने खूब करतब दिखाये. इस दौरान विभिन्न चौक-चौराहों पर सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा शरबत-पानी की व्यवस्था की गयी थी. अखाड़ों को लेकर शांति एवं विधि व्यवस्था का जायजा लेने के लिए पुलिस व प्रशासन के पदाधिकारी ने भी टीन बाजार चौक पर कैंप किए हुए थे. अखाड़ों के साथ भी दंडाधिकारियोंव पुलिस बलों को तैनात किया गया था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola