किसानों में बंटे 41 लाख के कृषि संयत्र

दुमका : दुमका के इंडोर स्टेडियम में समेकित जनजाति विकास अभिकरण की ओर से कृषि यांत्रिकीकरण प्रोत्साहन योजना के तहत किसानों के बीच कृषि यंत्र व उपकरण वितरित किया गया. कार्यक्रम में समाज कल्याण मंत्री डॉ लोइस मरांडी ने कहा कि मुख्यमंत्री रघुवर दास ने राज्य के विकास में आम जनता से सहयोग करने का […]
दुमका : दुमका के इंडोर स्टेडियम में समेकित जनजाति विकास अभिकरण की ओर से कृषि यांत्रिकीकरण प्रोत्साहन योजना के तहत किसानों के बीच कृषि यंत्र व उपकरण वितरित किया गया. कार्यक्रम में समाज कल्याण मंत्री डॉ लोइस मरांडी ने कहा कि मुख्यमंत्री रघुवर दास ने राज्य के विकास में आम जनता से सहयोग करने का खुला आह्वान किया है.
कहा कि सरकार ने 2017 तक सभी परिवारों को पानी की बेहतर सुविधा मुहैया कराने का लक्ष्य निर्धारित किया है. पानी, सिंचाई सहित अन्य समस्याओं के निदान के लिए उन्होंने आम जनता से सुझाव भी देने की अपील की. पदाधिकारियों को कड़ा निर्देश देते हुए उन्होंने योजनाओं के चयन में पारदर्शिता लाने का निर्देश दिया,जिससे योजनाओं का लाभ योग्य लाभुकों को मिल सके.
मौके पर आईटीडीए के परियोजना निदेशक दशरथ चंद्र दास ने अपने स्वागत संबोधन में विभाग द्वारा कार्यान्वित योजना पर विस्तार से प्रकाश डाला. कार्यक्रम में मंच पर विशिष्ट पहाड़िया कल्याण पदाधिकारी परमा प्रसाद सिंह,जिला सूचना एवं जनसम्पर्क पदाधिकारी प्रभात शंकर सहित, भाजपा युवा मोरचा के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार साह, नगर अध्यक्ष मृणाल मिश्र, अल्पसंख्यक मोरचा के अब्दुल फिरदौस आदि उपस्थित थे. मंच संचालन गौरकांत झा ने किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










