सिस्टम में लगी जंग को साफ करने की जरूरत : लोइस मरांडी

संवाददाता, दुमकासमाज कल्याण मंत्री डॉ लोइस मरांडी ने कल्याण विभाग द्वारा कार्यान्वित विकास योजनाओं का लाभ जरूरतमंद लोगांे को मुहैया कराने के लिए लाभुकों के चयन में पारदर्शिता लाने और सिस्टम में लगी जंग को हटाने पर बल दिया है. वे दुमका के इंडोर स्टेडियम में समेकित जनजाति विकास अभिकरण (आईटीडीए) की ओर से कृषि […]
संवाददाता, दुमकासमाज कल्याण मंत्री डॉ लोइस मरांडी ने कल्याण विभाग द्वारा कार्यान्वित विकास योजनाओं का लाभ जरूरतमंद लोगांे को मुहैया कराने के लिए लाभुकों के चयन में पारदर्शिता लाने और सिस्टम में लगी जंग को हटाने पर बल दिया है. वे दुमका के इंडोर स्टेडियम में समेकित जनजाति विकास अभिकरण (आईटीडीए) की ओर से कृषि यांत्रिकीकरण प्रोत्साहन योजना में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रही थी. डॉ लोइस ने इस बात पर जोर दिया कि राज्य सरकार के कल्याण विभाग द्वारा गरीबों की जीवन शैली में सुधार और आय के स्रोत में वृद्घि लाने के उद्देश्य से कई योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिसका समुचित प्रचार-प्रसार नहीं हो पा रहा है. उन्होंने कहा कि इन योजनाओं का व्यापक प्रचार प्रसार होना चाहिए. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जरूरतमंद लोगों की आय वृद्धि व कौशल विकास के लिए प्रतिबद्ध है. इसके लिए राशि की कोई कमी नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










