क्राइम// अज्ञात वाहन की चपेट में आकर मौत

दुमका . दुमका-देवघर मार्ग पर बंगा गांव के निकट मुख्य सड़क पर अज्ञात वाहन के चपेट में आकर कालिया वास्की (50) की मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक कालिया वास्की अपनी साइकिल लेकर बंगा रूपया का तगादा के लिए आया था, जहां सड़क पर किसी वाहन ने उसे ठोकर मार दी. घंटों सड़क के किनारे […]
दुमका . दुमका-देवघर मार्ग पर बंगा गांव के निकट मुख्य सड़क पर अज्ञात वाहन के चपेट में आकर कालिया वास्की (50) की मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक कालिया वास्की अपनी साइकिल लेकर बंगा रूपया का तगादा के लिए आया था, जहां सड़क पर किसी वाहन ने उसे ठोकर मार दी. घंटों सड़क के किनारे पड़े रहने के बाद देर शाम उसे दुमका सदर अस्पताल लाया गया. जहां रविवार की रात उसकी मौत हो गई. नगर थाना पुलिस ने सदर अस्पताल में शव को अपने कब्जे में लेकर सोमवार को पोस्टमार्टम करवाया और शव को परिजन के हवाले कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










