सड़क दुर्घटना में साइकिल सवार घायल

Updated at :16 Mar 2015 2:30 AM
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में साइकिल सवार घायल

बासुकिनाथ : तालझारी थानांतर्गत बहिंगा मोड़ के समीप बासुकिनाथ-देवघर मुख्य मार्ग पर कलिया बास्की (50 वर्ष) सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गये. श्री बास्की बलवा गांव के रहने वाले हैं. मुखिया सुखदेव सोरेन ने बताया कि वह साइकिल से घर जा रहा था इसी बीच किसी अज्ञात बोलेरो ने जोरदार ठोकर मार […]

विज्ञापन
बासुकिनाथ : तालझारी थानांतर्गत बहिंगा मोड़ के समीप बासुकिनाथ-देवघर मुख्य मार्ग पर कलिया बास्की (50 वर्ष) सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गये. श्री बास्की बलवा गांव के रहने वाले हैं. मुखिया सुखदेव सोरेन ने बताया कि वह साइकिल से घर जा रहा था इसी बीच किसी अज्ञात बोलेरो ने जोरदार ठोकर मार दी.
सूचना मिलने पर सोनारायठाढ़ी के एएसआइ मोहनलाल महतो एवं अब्दुल सत्तार पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे. घायल को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जरमुंडी पहुंचाया. जहां से प्राथमिक उपचार कर उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया.
सीएचसी में डॉक्टर नहीं रहते
दुर्घटना के बाद पुलिस घायल को लेकर सीएचसी पहुंची. जहां डॉक्टर के नहीं रहने से घायल को काफी परेशानी हुई. स्वास्थ्यकर्मी गणपत द्वारा घायल का प्राथमिक उपचार किया गया. कर्मियों के अनुसार डॉ अनिष कुमार सिन्हा की ड्यूटी लगी थी. घटना को लेकर मुखिया ने प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार दास को इसकी जानकारी दी. बीडीओ ने चिकित्सा प्रभारी डॉ रमेश कुमार से संबंध में बात कर आवश्यक निर्देश दिये. ज्ञात हो कि जरमुंडी सीएचसी में डॉक्टर नहीं रहते हैं तथा गंभीर स्थिति में कंपाउंडर के भरोसे ही सीएचसी में रोगियों का इलाज होता है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola