एनपीसीसी ने कैंप क्लब को पराजित कर किया खिताब पर कब्जा

विपिन ने शानदार 73 रन बनायेप्रतिनिधि, दुमका जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित क्रिकेट लीग टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला रविवार को एनपीसीसी व कैंप क्लब के बीच हुआ. इसमें एनपीसीसी की टीम ने कैंप क्लब को पराजित कर खिताब पर कब्जा कर लिया. टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए एनपीसीसी की टीम ने […]
विपिन ने शानदार 73 रन बनायेप्रतिनिधि, दुमका जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित क्रिकेट लीग टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला रविवार को एनपीसीसी व कैंप क्लब के बीच हुआ. इसमें एनपीसीसी की टीम ने कैंप क्लब को पराजित कर खिताब पर कब्जा कर लिया. टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए एनपीसीसी की टीम ने 30 ओवर में 10 विकेट खोकर 209 रन बनाया. विपिन मोदी ने 73, विजय सिंह ने 54 रन व मो उमर ने 10 रनों का योगदान दिया. वहीं गेंदबाजी कर रहे कैंप क्लब के गेंदबाज आनंद कश्यप ने 3, राजेश गुप्ता ने 2 व कुणाल ने 2 विकेट झटके. जबावी पारी खेलते हुए कैम्प क्लब की टीम 20.5 ओवर में 10 विकेट खोकर 128 रनों में ही सिमट गयी. इसमें राजेश गुप्ता ने 47, बंटी ने 13 व आनंद कश्यप ने 12 रनों का योगदान दिया. वहीं एनपीसीसी के गेंदबाज सिकंदर ने 5, सरबीक ने 2 व विनय ने 1 विकेट झटके. समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक अनूप टी मैथ्यू व विशिष्ट अतिथि के रूप में डीएन दास, उमा शंकर चौबे, सर्वजीत कुमार साहा, अजय कुमार पाठक, सचिव ललित पाठक, कुणाल दास, उज्ज्वल दास, रोहित आदि मौजूद थे. …………………………..15-ुदमका-क्रिकेट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










