सदस्यता अभियान के जरिये संगठन को मजबूत करेगी लोजपा

Updated at :15 Mar 2015 10:04 PM
विज्ञापन
सदस्यता अभियान के जरिये संगठन को मजबूत करेगी लोजपा

दुमका. लोक जनशक्ति पार्टी की बैठक रविवार को परिसदन भवन में गिरधारी झा की अध्यक्षता में हुई. बैठक में संगठन की मजबूती पर चर्चा करते हुए प्रखंड से लेकर पंचायत तक सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया. वहीं जिला महासचिव हेमंत श्रीवास्तव ने सभी प्रखंड अध्यक्षों को एक महीने के अंदर अपने अपने प्रखंड […]

विज्ञापन

दुमका. लोक जनशक्ति पार्टी की बैठक रविवार को परिसदन भवन में गिरधारी झा की अध्यक्षता में हुई. बैठक में संगठन की मजबूती पर चर्चा करते हुए प्रखंड से लेकर पंचायत तक सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया. वहीं जिला महासचिव हेमंत श्रीवास्तव ने सभी प्रखंड अध्यक्षों को एक महीने के अंदर अपने अपने प्रखंड कमेटी व पंचायत अध्यक्षों को नये सिरे से गठन कर इसकी रिपोर्ट जिला कमेटी को सौंपने का निर्देश दिया. उन्होंने पूरे जिले में दो लाख नये सदस्यों को पार्टी से जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया. मौके पर उपाध्यक्ष राजीव गुप्ता, नगर अध्यक्ष अशोक साह, तापस भंडारी, रेहाना बेगम, चंद्रशेखर राय, कुणाल पासवान, शैलेश कापरी, संतोष पाल, बाबू कुमार, मंजेश झा आदि मौजूद थे. ………………………..फोटो15-दुमका-एलजेपी——————

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola