छठे दिन भी हड़ताल पर डटे रहे ग्राम प्रधान, वार्ता विफल
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :15 Mar 2015 7:00 AM
विज्ञापन

बंदोबस्ती की वार्ता 16 मार्च को छह जिलों के ग्राम प्रधान होंगे शामिल दुमका : ग्राम प्रधान मांझी संगठन द्वारा आयोजित अनिश्चतकालीन हड़ताल में ग्राम प्रधान शनिवार को छठे दिन भी डटे रहे. विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल कर रहे ग्राम प्रधानों की वार्ता बंदोबस्त पदाधिकारी के साथ 16 मार्च को होगी. अध्यक्ष भी प्रसाद […]
विज्ञापन
बंदोबस्ती की वार्ता 16 मार्च को
छह जिलों के ग्राम प्रधान होंगे शामिल
दुमका : ग्राम प्रधान मांझी संगठन द्वारा आयोजित अनिश्चतकालीन हड़ताल में ग्राम प्रधान शनिवार को छठे दिन भी डटे रहे. विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल कर रहे ग्राम प्रधानों की वार्ता बंदोबस्त पदाधिकारी के साथ 16 मार्च को होगी. अध्यक्ष भी प्रसाद मंडल ने बताया कि वार्ता में प्रमंडल के सभी छह जिलों के ग्राम प्रधान व संगठन के अध्यक्ष, सचिव उपस्थित होगें.
उन्होंने बड़ी सख्या में जमाबंदी रैयतों को इसमें हिस्सा लेने की अपील की और कहा कि इससे सर्वे सेटलमेंट से संबंधित परचा व खतियान में प्रविष्टियों में हुई गड़बड़ी व ग्राम प्रधानों की मांगों को लेकर बिंदुवार चर्चा होगी.
उन्होंने बताया कि अंतिम दौर की वार्ता में उपस्थित जमाबंदी रैयतों एवं ग्राम प्रधान की सहमति पर ही आंदोलन की अगली रणनीति पर विचार की जायेगी, लेकिन तत्काल जब तक सकारात्मक पहल नहीं होती है आंदोलन जारी रहेगा. मौके पर सुरेश झा, भीम सोरेन, छविनाथ मंडल, अजीत कुमार मिश्र, रूसोराम बास्की, भीरू हांसदा, देवी हांसदा, प्रदीप मुमरू, रासमुनी कोहलिन, विभूति भूषण यादव, राम प्रसाद राय, सुनीराम आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










