ोके... पंचम दोल उत्सव बंगला कीर्तन

रानीश्वर. रानीश्वर के नौरंगी स्थित राधामाधव मंदिर प्रांगण में आयोजित पांच दिवसीय पंचम दोल उत्सव शनिवार को दोपहर बाद संपन्न हो गया़ इस अवसर पर पहले पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के धनियाखाली के कीर्तनिया दीनकृष्ण ब्रह्मचारी व उनके संप्रदाय द्वारा संगीतमय बंगला लीला कीर्तन प्रस्तुत किया गया. कीर्तन दल के सदस्यों ने भी पूरे […]
रानीश्वर. रानीश्वर के नौरंगी स्थित राधामाधव मंदिर प्रांगण में आयोजित पांच दिवसीय पंचम दोल उत्सव शनिवार को दोपहर बाद संपन्न हो गया़ इस अवसर पर पहले पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के धनियाखाली के कीर्तनिया दीनकृष्ण ब्रह्मचारी व उनके संप्रदाय द्वारा संगीतमय बंगला लीला कीर्तन प्रस्तुत किया गया. कीर्तन दल के सदस्यों ने भी पूरे गांव का भ्रमण किया़ नौरंगी के राधामाधव मंदिर प्रांगण में प्रतिवर्ष होली के पांचवें दोल उत्सव मनाया जाता है़ यह परंपरा वर्षों से चला आ रहा है़ इस वर्ष पंचम दोल के उपलक्ष्य में मयनाडाल, वीरभूम के कीर्तनिया संतोष मुखोपाध्याय, आसनसोल के अंजन उपाध्याय, पाथरा के प्राणगोपाल बंदोपाध्याय के द्वारा भी संगीतमय कीर्तन प्रस्तुत किया गया़ समापन के अवसर पर ग्रामीणों द्वारा प्रतिवर्ष की तरह भंडारा का भी आयोजन किया गया़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










