ओके... ब्लैक दुमकंस को हरा एनपीसीसी पहुंचा फाइनल में

Updated at :13 Mar 2015 11:03 PM
विज्ञापन
ओके... ब्लैक दुमकंस को हरा एनपीसीसी पहुंचा फाइनल में

प्रतिनिधि, दुमका जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल एनपीसीसी व ब्लैक दुमकंस के बीच खेला गया. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ब्लैक दुमकंस ने 29.1 ओवर में 10 विकेट खोकर 132 रन बनाये. इसमें मनोज ने 32 व सोनी ने 23 रनों का योगदान दिया. वहीं गेंदबाजी […]

विज्ञापन

प्रतिनिधि, दुमका जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल एनपीसीसी व ब्लैक दुमकंस के बीच खेला गया. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ब्लैक दुमकंस ने 29.1 ओवर में 10 विकेट खोकर 132 रन बनाये. इसमें मनोज ने 32 व सोनी ने 23 रनों का योगदान दिया. वहीं गेंदबाजी कर रहे एनपीसीसी टीम के गेंदबाज उमेश ने दो, रवि ठाकुर ने दो व मो आबिद ने दो विकेट झटके. जबावी पारी खेलने उतरी एनपीसीसी की टीम ने 25.4 ओवर में सात विकेट खोकर 137 रन बनाया और फाइनल में प्रवेश कर गयी. इसमें मो आबिद ने 56, प्रभाकर ने 20 व देव ने 15 रनों का योगदान किया. वहीं ब्लैक दुमकंस के गेंदबाज संजय ने चार व आनंद ने तीन विकेट झटके. मैन ऑफ द मैच मो आबिद रहे. ……………………………………

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola