ओके... इलाहाबाद गोलीकांड के विरोध में अधिवक्ताओं ने खुद को रखा न्यायिक कार्यों से अलग

प्रतिनिधि, दुमका कोर्टबार काउंसिल के आ ान पर जिला अधिवक्ता संघ ने इलाहाबाद में पुलिस की गोली से मारे गये एवं अधिवक्ताओं पर निर्ममतापूर्ण लाठी चार्ज किये जाने की घटना को लेकर शुक्रवार को विरोध स्वरूप न्यायिक कार्य से खुद को पूरी तरह अलग रखा. अधिवक्ताओं के न्यायिक कार्य से अलग रहने के कारण न्यायालय […]
प्रतिनिधि, दुमका कोर्टबार काउंसिल के आ ान पर जिला अधिवक्ता संघ ने इलाहाबाद में पुलिस की गोली से मारे गये एवं अधिवक्ताओं पर निर्ममतापूर्ण लाठी चार्ज किये जाने की घटना को लेकर शुक्रवार को विरोध स्वरूप न्यायिक कार्य से खुद को पूरी तरह अलग रखा. अधिवक्ताओं के न्यायिक कार्य से अलग रहने के कारण न्यायालय में न्यायिक कार्य ठप रहा. संघ के अध्यक्ष गोपेश्वर प्रसाद झा ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर इस एक दिवसीय आंदोलन के तहत दुमका के अधिवक्ताओं ने भी अपनी एकजुटता प्रदर्शित की है. इलाहाबाद में हुए गोलीकांड की हम निंदा करते हैं. उस घटना में मारे गये अधिवक्ता के परिवार को उचित मुआवजा मिलनी चाहिए एवं दोषी को गिरफ्तार कर उस पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए. न्यायिक कार्य से अधिवक्ताओं के अलग रहने से न्यायालय परिसर में सन्नाटा छाया रहा. इधर मुकदमा में पक्षकारों को भी न्यायालय संबंधी कार्य से वंचित रहकर वापस लौटना पड़ा………………………..फोटो13-दुमका-कोर्ट 1/2—————–
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










