अगलगी में हजारों की संपत्ति स्वाहा

शिकारीपाड़ा . बांसपहाड़ी पंचायत के झिकरा गांव में गुरूवार की देर रात्रि दो घरों में आग लग जाने से हजारों की संपत्ति स्वाहा हो गई. अगलगी की इस घटना में रौशन हेंब्रम व चेरकू हांसदा के घर में रखे चावल, धान व कपड़े आदि जलकर खाक हो गये. ग्रामीण किशुन सोरेन, मुक्तार मरांडी, शीतल हेंब्रम, […]
शिकारीपाड़ा . बांसपहाड़ी पंचायत के झिकरा गांव में गुरूवार की देर रात्रि दो घरों में आग लग जाने से हजारों की संपत्ति स्वाहा हो गई. अगलगी की इस घटना में रौशन हेंब्रम व चेरकू हांसदा के घर में रखे चावल, धान व कपड़े आदि जलकर खाक हो गये. ग्रामीण किशुन सोरेन, मुक्तार मरांडी, शीतल हेंब्रम, मंडू मरांडी, आयुष अंसारी, दुर्गा प्रसाद, सोम बेसरा, सनत बेसरा आदि के प्रयास से आग पर काबू पाया गया. ग्रामीणों ने बताया कि चूल्हे की चिंगारी से फूस के घर में आग लग गयी. कुछ ही देर में आग की लपटे पूरे घर में फैल गयी. ग्रामीणों ने एकजुटता दिखाते हुए दूसरे घरों को जलने से बचा लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










