थाना क्षेत्र के विवाद में चार दिनों तक पड़ा रहा शव

Updated at :13 Mar 2015 8:03 PM
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के विवाद में चार दिनों तक पड़ा रहा शव

रानीश्वर . रानीश्वर व मसानजोर थाना क्षेत्र के सीमा पर माठपहाड़ी पहाड़ के पास से गुरुवार को एक झाड़ी से एक महिला का शव बरामद किया गया. बरामद शव कई दिनों तक झाड़ी में ही पड़ा रहा. ज्ञात हो कि उक्त पहाड़ के पूरब दिशा में रानीश्वर थाना क्षेत्र के खुशदीलपुर गांव व पश्चिम दिशा […]

विज्ञापन

रानीश्वर . रानीश्वर व मसानजोर थाना क्षेत्र के सीमा पर माठपहाड़ी पहाड़ के पास से गुरुवार को एक झाड़ी से एक महिला का शव बरामद किया गया. बरामद शव कई दिनों तक झाड़ी में ही पड़ा रहा. ज्ञात हो कि उक्त पहाड़ के पूरब दिशा में रानीश्वर थाना क्षेत्र के खुशदीलपुर गांव व पश्चिम दिशा में मसानजोर थाना क्षेत्र के कटहलडीहा गांव है़ माठपहाड़ी के पास झाड़ी में एक शव पड़े रहने की खबर दोनों ही थाना क्षेत्र के चौकीदारों को थी, पर सीमा को लेकर दोनों चौकीदार एक-दूसरे पर इसे थोपते रहे और दायित्व से बचते रहे. इतना ही नहीं दोनों चौकीदारों ने अपने थाना तक को इस बात की खबर नहीं की़ अंत में रानीश्वर पुलिस गुरुवार को शव को कब्जे में कर मसानजोर पुलिस को सौंप दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola