ePaper

35 हजार श्रद्धालुओं ने की फौजदारीनाथ की पूजा-अर्चना

Updated at : 17 Nov 2025 8:08 PM (IST)
विज्ञापन
35 हजार श्रद्धालुओं ने की फौजदारीनाथ की पूजा-अर्चना

मार्गशीर्ष मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि सोमवारी पर बाबा फौजदारीनाथ दरबार में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, बासुकिनाथ मार्गशीर्ष मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि सोमवारी पर बाबा फौजदारीनाथ दरबार में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. प्रदोष पर्व के अवसर पर सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा. वैदिक मंत्रोच्चार और षोडशोपचार विधि के साथ पंडितों ने विधिवत पूजा-अर्चना संपन्न कराई. करीब 35 हजार शिवभक्तों ने बाबा फौजदारीनाथ का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि और मनोकामना पूर्ति की प्रार्थना की. मंदिर के पुजारियों द्वारा भगवान भोलेनाथ का विशेष श्रृंगार किया गया और दूध, दही, घी, गुड़, भांग, ईख का रस तथा गंगाजल के पंचामृत से अभिषेक कराया गया. सरकारी पूजा के दौरान पुरोहितों ने विशेष अनुष्ठान किए, जिसके बाद गर्भगृह का द्वार श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया. भोर चार बजे से शुरू हुआ जलार्पण का क्रम दिनभर जारी रहा. बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पवित्र शिवगंगा में स्नान कर बाबा की पूजा-अर्चना की. पंडित सुधाकर झा ने बताया कि सोमवारी और प्रदोष तिथि पर शिव के पंचाक्षरी मंत्र का जप और जलाभिषेक अत्यंत फलदायी माना जाता है. भक्तों ने अपनी मनौतियों को पूरा करने हेतु बच्चों के मुंडन संस्कार, शिव-पार्वती गठबंधन, शृंगार पूजन, शांति पूजन, महामृत्युंजय मंत्र जप, कालसर्प दोष निवारण सहित विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान कराये. दिनभर मंदिर परिसर हर-हर महादेव के जयकारों से गुंजायमान रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANAND JASWAL

लेखक के बारे में

By ANAND JASWAL

ANAND JASWAL is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola