सड़क हादसे में दो युवकों की मौत/ दुमका से वापस रामगढ़ से जा रहे थे दोनो/ कोरैया के पास अज्ञात वाहन ने मारी ठोकर

संवाददाता, दुमकाजिले में बीती रात मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत दुमका-पाकुड़ मार्ग पर कोरैया के समीप एक अज्ञात वाहन की चपेट में आकर दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गयी. दोनों शवों की शिनाख्त कर ली गयी है. मिली जानकारी के मुताबिक रामगढ़ प्रखंड के मोहबना निवासी मानिक चंद्र महतो और उसका मित्र मंडरो निवासी परमानंद […]
संवाददाता, दुमकाजिले में बीती रात मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत दुमका-पाकुड़ मार्ग पर कोरैया के समीप एक अज्ञात वाहन की चपेट में आकर दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गयी. दोनों शवों की शिनाख्त कर ली गयी है. मिली जानकारी के मुताबिक रामगढ़ प्रखंड के मोहबना निवासी मानिक चंद्र महतो और उसका मित्र मंडरो निवासी परमानंद लायक एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर दुमका से वापस रामगढ़ के मोहबना जा रहा था. इसी दौरान होटल शैलेश शेखर के पास रात के 10.30 बजे के करीब एक वाहन उन्हें ठोकर मारते हुए भाग गयी. स्थानीय लोगों के मुताबिक वे आवाज सुनकर जब बाहर निकले, तब आगे उनलोगों ने एक पिक अप भान को भागते हुए देखा. घटना के बाद लोगों ने सड़क जाम कर दिया, जिसके बाद पुलिस पहुंची. उस वक्त तक परमानंद की सांस चल रही थी सदर अस्पताल में अहले सुबह उसने दम तोड़ दिया. माणिक के सिर पर चोट लगी थी, जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गयी थी. वहीं परमानंद के हाथ, चेहरे सहित शरीर के अन्य हिस्सों में गहरे जख्म थे.——————–मुआवजे की मांग को लेकर रोड जाम- मुआवजे की मांग को लेकर रामगढ़ प्रखंड के मोहबना के पास ग्रामीणों ने घंटों सड़क जाम किये रखा. पोस्टमार्टम कराने में वक्त लगने की वजह से दोपहर बाद शव गांव पहुंचा था.- दोनों युवक विवाहित थे. गोद में बच्ची लेकर मृतक की पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल था. सुबह जानकारी मिलने पर दोनों युवक के घरवाले अस्पताल पहुंचे थे.- माणिक मोहबना में पान दुकान की गुमटी लगाकर अपने परिवार का गुजारा करता था. वहीं परमानंद बेरोजगार था. दोनों की शादी हुए भी ज्यादा दिन नहीं हुए थे.——————–फोटो: 28 दुमका 5/6
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










